हादसा: ड्यूटी पर जाते नगर पंचायतकर्मी की सड़क हादसे में मौत, दो साथी गंभीर घायल, कार पुलिस के कब्जे में
मेरठ के हस्तिनापुर नगर पंचायतकर्मी सुभम वाल्मीकि की मसूरी के पास आई-10 कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो साथी गंभीर घायल हैं। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के हस्तिनापुर नगर पंचायत में तैनात 30 वर्षीय कर्मचारी सुभम वाल्मीकि की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह नगर पंचायत की ड्यूटी के लिए मोबाइल टॉयलेट लेकर मेरठ जा रहे थे। मसूरी के पास तेज गति से आई आई-10 कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में सुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार संजय वाल्मीकि और मोहित वाल्मीकि गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मोबाइल टॉयलेट लेकर मेरठ जा रहे थे सुभम
वाल्मीकि कॉलोनी निवासी सुभम वाल्मीकि पुत्र जगपाल सिंह मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे नगर पंचायत की ओर से लगाई गई ड्यूटी के लिए मोबाइल टॉयलेट लेकर मेरठ जा रहे थे। रास्ते में मोबाइल टॉयलेट के टायर के बोल्ट टूट गए। इन्हें लेने के लिए सुभम ने नगर पंचायत से संजय और मोहित को बुलाया।
सामान लेने जाते समय कार ने मारी टक्कर
सुभम, संजय और मोहित तीनों बाइक से सामान लेने के लिए जा रहे थे। मसूरी के पास तेज गति से आई आई-10 कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभम गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। संजय और मोहित भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल नजदीकी नर्सिंग होम पहुंचाने में मदद की। बाद में पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचकर पुलिस कार्रवाई में भी सहयोग किया गया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने सुभम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में घायल दोनों युवकों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल आई-10 कार को कब्जे में ले लिया है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
हस्तिनापुर में शोक की लहर
सुभम की मौत की खबर हस्तिनापुर पहुंचते ही वाल्मीकि कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर पंचायत और क्षेत्र के लोगों ने भी घटना पर दुख जताया।