फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: NAAC inspection in CCSU from tomorrow, common people will be able to read international e-journals

Meerut News: सीसीएसयू में नैक निरीक्षण कल से, विद्यार्थियों के साथ आम लोग भी पढ़ सकेंगे अंतरराष्ट्रीय ई-जर्नल

Wed, 01 Mar 2023 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Mar 2023 01:33 PM IST
सार

चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय मेरठ का नैक मूल्यांकन कल से होगा। छह सदस्य टीम आज मेरठ पहुंच जाएगी। वहीं विद्यार्थियों के साथ अब आम लोग भी अंतरराष्ट्रीय ई-जर्नल पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
Meerut: NAAC inspection in CCSU from tomorrow, common people will be able to read international e-journals
मेरठ न्यूज, सीसीएसयू कुलपति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ सीसीएसयू कैंपस में नैक निरीक्षण के लिए छह सदस्यीय टीम आज मेरठ पहुंच जाएगी। गुरुवार सुबह सवा आठ बजे टीम सीसीएसयू कैंपस पहुंचेगी। यहां पर एनसीसी कैडेट टीम को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। कुलपति कार्यालय के गेट पर संस्कृत विभाग की छात्राएं कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी।

विज्ञापन


पौने नौ बजे कुलपति कार्यालय में विभागाध्यक्षों के साथ प्रजेंटेशन का सत्र होगा। पौने दस बजे सभी विभागाध्यक्ष के साथ टीम के सदस्य मीटिंग करेंगे। 10:45 बजे टीम आईक्सूएसी के सदस्यों के बैठक होगी। शाम को नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। तीन मार्च को टीम नैक के लिए गठित कमेटी के सदस्यों के साथ संवाद करेगी। चार मार्च की शाम तक टीम कैंपस में रहेगी। इस दौरान नैक के सदस्य सभी भवन, छात्रावास, जिम, खेल मैदान और कक्षाओं का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन

विद्यार्थियों के साथ आम लोग भी पढ़ सकेंगे अंतरराष्ट्रीय ई-जर्नल
सीसीएसयू कैंपस के पुस्तकालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऐसे ई-जर्नल जिनको सब्सक्राइब करना होता है, वे शोधार्थियों के अलावा आम लोगों को भी पढ़ने को मिल सकेंगे। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने इसको लेकर कार्य योजना तैयार करने को कहा है। 

कुलपति ने मंगलवार को केंद्रीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया। पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. जमाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि पुस्तकालय पूर्ण रूप से डिजिटलाइज्ड हो चुका है। सोल-30 सॉफ्टवेयर प्रयोग में लाया जा रहा है। पुस्तकालय में एलएमएस सुविधा उपलब्ध है। जिसके माध्यम से पुस्तकालय में उपलब्ध सभी किताबों की उपलब्धता के संदर्भ में जाना जा सकता है।

इसके अतिरिक्त ऑनलाइन पब्लिक एक्सेस कैटलॉग की सुविधा भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। पुस्तकालय में 125 डिजिटल स्कैनर के माध्यम से लाइब्रेरी के रिसोर्सेस को बढ़ाया जा सकता है।

पांच वर्षों में पांच करोड़ रुपये की किताबें, शोध जर्नल, ई जर्नल खरीदे गए हैं। पुस्तकालय में उपलब्ध वोल्यूम की संख्या 161664 है वहीं, टाइटिल की संख्या 114879, जर्नल के वोल्यूम की संख्या 31800, पीएचडी थीसिस 14650, पत्रिकाओं की संख्या 52 और नियमित रूप से आने वाले समाचार पत्रों की संख्या 17 है।

उन्होंने बताया कि आठ हजार ई-जर्नल, 20175 ई-थीसिस तथा एनडीएल वर्ल्ड ई-बुक लाइब्रेरी तथा साउथ एशिया आर्काइव एक्सेस भी पुस्तकालय में उपलब्ध है। पुस्तकालय में अलग से ई-रिसोर्स सेंटर बनाया गया है, जो सुबह आठ बजे से पांच बजे शाम तक खुला रहता है। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए पुस्तकालय 24 घंटे खुला रहता है। 
 
पुस्तकालय में ऑनलाइन रिसोर्सेस को और अधिक बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। ई-कंटेंट की सुलभता एवं उपलब्धता सभी के लिए हो, जिससे कि आम व्यक्ति भी जिसकी अध्ययन में रूचि हो वह हमारे कंटेंट को पढ़ सके। इसको लेकर जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। - प्रो. संगीता शुक्ला, कुलपति सीसीएसयू 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed