फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut-Muzaffarnagar railway line was disrupted for one and a half hours due to power failure

Meerut News: बिजली टूटने से डेढ़ घंटा बाधित रहा मेरठ-मुजफ्फरनगर रेलमार्ग

Sat, 12 Apr 2025 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Meerut-Muzaffarnagar railway line was disrupted for one and a half hours due to power failure
मेरठ। आंधी और बरसात के दौरान शुक्रवार शाम मेरठ-मुजफ्फरनगर रेलमार्ग पर पावली खास स्टेशन के निकट कृषि विवि के सामने बिजली की लाइन का तार टूटकर ट्रैक के बीच गिर गया। इस कारण लगभग 7:20 बजे रेल यातायात बाधित हो गया। लगभग डेढ़ घंटे तक रेलमार्ग पर शालीमार एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें खड़ी रहीं। रेल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली का तार ठीक किया। लगभग शाम 8:50 बजे रेल यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

शनिवार को शाम से ही तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान अपलाइन पर ट्रेन संचालन की बिजली का तार टूटकर रेलवे लाइन पर गिर गया। इससे पूरे पावलीखास और दौराला रेलवे स्टेशन के बीच बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस मार्ग की अप और डाउन लाइन से गुजरने वाली सभी ट्रेनें जहां थी वहीं खड़ी हो गईं। शाम लगभग सात बजे शालीमार एक्सप्रेस पावलीखास स्टेशन पर पहुंच गई। जो लगभग डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसके अलावा मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली ट्रेन और मालगाड़ी भी बीच रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर रुकी रहीं। कर्मचारियों ने लगभग डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद बिजली के तार ठीक किए। आरपीएफ इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि बिजली का तार ठीक होने के बाद रेल यातायात शुरू हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed