Meerut: मेरठ कॉलेज में 14 अगस्त को होगा मूटा का चुनाव, दो को आएगी मतदाता सूची
मेरठ कॉलेज में मूटा के चुनाव के लिए 14 अगस्त को छह जिलों के एडेड कॉलेजों के शिक्षक मतदान करेंगे। प्रमुख संगठन इस बार चुनाव मैदान में हैं।
विस्तार
मेरठ मंडल में छह जिलों के एडेड कॉलेजों के शिक्षक 14 अगस्त को मेरठ यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (मूटा) के लिए वोट डालेंगे। डिग्री कॉलेजों में शिक्षक राजनीति का यह प्रमुख संगठन इस बार एकीकृत होकर चुनाव मैदान में है।
चुनाव मेरठ कॉलेज में होगा। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पहले ही मूटा के लिए अपना पैनल घोषित कर चुका है। उक्त चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची दो अगस्त को शाम चार बजे प्रकाशित होगी।
यह भी पढ़ें: फूटा गुस्सा: लो.. थोड़ी चूड़ियां पहन लो, एक घघरा सिलवा लो..! बिजली गुल होने पर अफसरों पर बरसीं महिलाएं
मूटा के लिए नामांकन तीन अगस्त को दस बजे से तीन बजे तक होगा। इसी दिन 3.30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी और चार अगस्त को 11 बजे से तीन बजे के बीच प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। 14 अगस्त को नौ बजे से 2.30 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। इसी दिन मतगणना होगी और शाम तक चुनाव परिणाम घोषित होंगे। चुनाव में मेरठ मंडल के 13 सौ शिक्षक अपना मत देते हुए मूटा पदाधिकारी चुनेंगे।
यह रहेगा पैनल
डीटीएफ पैनल से अध्यक्ष पद पर एनएएस कॉलेज से डॉ. अजेंद्र शर्मा, महामंत्री पद पर मेरठ कॉलेज से डॉ. कौशल प्रताप सिंह चुनाव मैदान में है। डॉ. अजेंद्र शर्मा 2004 में एनएएस कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उपाध्यक्ष पद पर मेरठ कॉलेज से डॉ. सीमा मलिक, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद से प्रो. गौतम बनर्जी, केडी कॉलेज सिंभावली से डॉ. विनय त्रिपाठी, जबकि संयुक्त सचिव पद पर एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद से डॉ. विलियम, डीजे कॉलेज बड़ौत से डॉ. रेनू देवी, डीएन कॉलेज गुलावठी से डॉ. हरीश कसाना प्रत्याशी है। फुफुक्टा प्रतिनिधि पद पर माछरा कॉलेज से प्रो. संजीव त्यागी, आरएसएस कॉलेज पिलखुआ से प्रो. योगेंद्र, कोषाध्यक्ष पद पर अमर सिंह कॉलेज लखावटी से प्रो. राजपाल पटेल प्रत्याशी बने हैं।