फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Murders: Tears welled up after seeing five funerals simultaneously

Meerut Murders: एक साथ पांच जनाजों को देख निकले आंसू... तीन बच्चों के शवों को उठाते हुए कांपा कलेजा

Fri, 10 Jan 2025 08:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 10 Jan 2025 08:46 PM IST
सार

लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में बृहस्पतिवार रात दंपती और तीन बेटियों के शव उनके ही घर में मिले थे। पत्थर काटने वाली मशीन से पांचों के गले काटे गए थे। 

विज्ञापन
Meerut Murders: Tears welled up after seeing five funerals simultaneously
शुक्रवार रात पहुंचे पांचों शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोहेल गार्डन 15 फुटा पर मोइन पुत्र नसीर अपने परिवार के साथ हंसी खुशी रह रहा था। बुधवार रात पीड़ित का पूरा परिवार घर में बेड के अंदर मृत अवस्था में मिला। बृहस्पतिवार को पांचों लोगों का जनाजा एक मंडप पर पहुंचा। जहां सफेद चादर में लिपटे तीन मासूम बच्चों और दंपति के शव को देखकर परिजनों की आंखों से आंसुओं सैलाब टूट पड़ा। बच्चों के जनाजे को उठाते समय लोगों के हाथ कांप रहे थे। वहीं परिजनों व स्थानीय लोगों ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। पुलिस ने तीन नामजद सहित कुछ लोगों को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Meerut Murders: Tears welled up after seeing five funerals simultaneously
मेरठ में पांच हत्याएं - फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ी थाना क्षेत्र के सोहेल गार्डन के 15 फुटा रोड निवासी 42 वर्षीय मोईन चिनाई का काम करता था। परिवार में 35 वर्षीय पत्नी आसमा, नौ वर्षीय बेटी अक्सा, चार वर्षीय बेटी अजीजा व एक वर्षीय बेटी अलीजबा थी। पूरा परिवार लगभग दो महीने पूर्व ही रुड़की के पुसाना से सोहेल गार्डन में रहने के लिए आया था। मोईन वर्तमान में वसीम के मकान में किराए पर रह रहा था। उसका पास में ही 70 गज के प्लाट पर मकान निर्माण का काम चल रहा था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पांचों का शव घर में बेड के अंदर पड़ा हुआ मिला था। परिवार के पांच सदस्यों का शव घर में बरामद होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बृहस्पतिवार शाम पांचों शव सफेद चादर में लिपटे हुए एक मंडप पर पहुंचे। शवों को देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन शवों से लिपटकर रोने लगे। मंजर को देखकर मौके पर मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक सके। हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि इस तरह की घटना किसी के साथ ना हो।
 
विज्ञापन

लोगों ने आरोपियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग  
मृतका आसमा के भाई शफीक व लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि हत्यारों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाना चाहिए। बोलते वक्त भाई शफीक का गला व आंखें भर आईं। भाई ने कहा कि मासूम बच्चों का क्या दोष था। उन्होंने किसी का क्या बिगाड़ा था। इसके बाद शफीक बच्चों से लिपटकर रोने लगा। लोगों ने किसी तरह शफीक को संभाला। 
 

जनाजे में सैकड़ों लोगों की भीड़ रही मौजूद
बृहस्पतिवार शाम जैसे ही शव मंडप पर पहुंचे, मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी को भी घटना पर यकीन नहीं हो रहा था। हर कोई अंतिम बार परिवार को देखना चाह रहा था। इस दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर खुफिया विभाग भी मौजूद रहा। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed