{"_id":"64857cd0a94a2738050f6ff7","slug":"meerut-murder-of-an-innocent-first-sexually-harassed-then-strangulated-accused-sent-to-jail-2023-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मासूम की हत्या में बड़ा खुलासा, पहले दुष्कर्म फिर गला दबाकर मारा, आरोप को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मासूम की हत्या में बड़ा खुलासा, पहले दुष्कर्म फिर गला दबाकर मारा, आरोप को भेजा जेल
Sun, 11 Jun 2023 01:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:49 PM IST
सार
मेरठ के जानी थानाक्षेत्र में नींद से जागकर अपने माता पिता को ढूंढने खेत में पहुंची बच्ची को अधेड़ ने हैवानियत का शिकार बनाया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में खुलास कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी मनवीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के गांव बहरामपुर खास में अप्रैल माह में हुई ढाई वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। खेत में बच्ची को अकेला देखकर गांव के ही मन्नू उर्फ मनवीर ने बदनीयती से उसे ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्ची के मुंह को जमीन में दबाने की कोशिश की थी, जिससे लगे कि बच्ची की गिरने के कारण मौत हुई है। बच्ची की हत्या के बाद आरोपी उसके घर के आसपास भी रहा, जिससे यह जानकारी मिल सके कि परिजन कोई पुलिस कार्रवाई कर रहे हैं या नहीं। आरोपी नशे का आदी है। उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: निशांक हत्याकांड: 13 साल के प्रेम-विवाह का दर्दनाक अंत, मोबाइल में पत्नी संग क्रूरता के Video देख पुलिस हैरान
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर भागा, तब हुआ शक
थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि जिस जगह पर बच्ची का शव मिला था, वहां ट्यूबवेल है। इस पर गांव का ही रहने वाला मन्नू उर्फ मनवीर अक्सर देखा जाता था। शक के आधार पर पुलिस तीन बार मन्नू के घर पूछताछ करने पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने ही वह खेतों के रास्ते भाग गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसके पीछे लगी थी। शनिवार को पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात स्वीकारी है।
मां-बाप को तलाशते हुए खेत में पहुंची थी
उस समय सवाल उठा था कि बच्ची घर से खेत तक कैसे पहुंची। दरअसल, बच्ची के माता-पिता अपने काम पर चले गए थे। बच्ची और उसके अन्य भाई-बहन घर पर थे। नींद से जागते ही बच्ची माता-पिता को तलाशते हुए वहां तक पहुंच गई थी। आरोपी ने भी बताया कि खेत में आकर बच्ची ने अपनी मां को पुकारा था।
यह था मामला
बच्ची 15 अप्रैल को लापता हुई थी। 16 अप्रैल को शव घर से करीब 700 मीटर दूर खेत में मिला था। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या केस दर्ज कर जांच शुरू की। बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। आरोपी ने अकेले ही इस कृत्य को अंजाम दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात