{"_id":"681a5258877816dffb0ca210","slug":"meerut-municipal-corporation-team-arrived-to-take-possession-of-the-land-when-the-old-man-protested-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जमीन कब्जाने पहुंची नगर निगम की टीम, विरोध करने पर बुजुर्ग की गर्दन मरोड़ी, पेट में मारे मुक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जमीन कब्जाने पहुंची नगर निगम की टीम, विरोध करने पर बुजुर्ग की गर्दन मरोड़ी, पेट में मारे मुक्के
Tue, 06 May 2025 11:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 06 May 2025 11:48 PM IST
सार
महकार सिंह महरौली मार्ग पर छह बीघा जमीन पर खेती करते हैं। नगर निगम का कहना है कि जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इसी जमीन से मंगलवार को कब्जा हटाया गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग को गाड़ी में बैठाती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परतापुर महरौली मार्ग पर ग्राम समाज की छह बीघा जमीन पर कब्जा लेने पहुंची नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम के सुरक्षा गार्डों की गुंडागर्दी देखने को मिली। कब्जे का विरोध कर रहे 75 वर्षीय महकार सिंह को सुरक्षा गार्डों ने जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। इस दौरान एक गार्ड ने महकार सिंह की कई बार गर्दन मरोड़ी और पेट में मुक्का मारा, जिससे बुजुर्ग की तबियत बिगड़ गई। इस पर ग्रामीणों ने निगम अधिकारियों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन
Trending Videos
परतापुर बराल गांव निवासी महकार सिंह पुत्र खड़क सिंह महरौली मार्ग पर छह बीघा जमीन पर खेती करते हैं। वहीं नगर निगम के अनुसार जमीन ग्राम समाज की है, जिस पर कब्जा किया हुआ है। जमीन को लेकर महकार सिंह और नगर निगम का लेकर कोर्ट में केस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त शरदपाल सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की टीम सुरक्षा गार्ड और पुलिस को लेकर श्रेणी चार के अंतर्गत जमीन पर कब्जा लेने पहुंची। महकार सिंह के बेटे प्रमोद और विनोद ने केस कोर्ट में होने की बात कहते हुए विरोध शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ा तो सुरक्षा गार्डों ने महकार सिंह, बेटे विनोद और प्रमोद को जबरन गाड़ी में बैठाना शुरू कर दिया।
इस दौरान सुरक्षा गार्डों ने बुजुर्ग महकार सिंह की कई बार गर्दन मरोड़ी और उनके पेट में मुक्का मारा। अन्य ग्रामीणों ने सुरक्षा गार्डों की इस हरकत का विरोध किया, जिसके बाद बुजुर्ग को छोड़ दिया गया। महकार सिंह की तबियत बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में है। इसके बावजूद नगर निगम की टीम कब्जा लेने पहुंची और उनके व परिवार के साथ गलत व्यवहार किया। कोर्ट के इसकी शिकायत करेंगे। कई घंटे चले हंगामे के बाद निगम की टीम जमीन पर फेंसिंग कर लौट गई।
