फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Mukesh Siddharth will have to answer, DM-SSP will advocate in Lucknow

Meerut: सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ को देना होगा जवाब, लखनऊ में डीएम-एसएसपी करेंगे पैरवी

Wed, 17 Jan 2024 12:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Jan 2024 12:07 AM IST
सार

मेरठ में ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर को जिंदा जलाने का बयान देने के मामले में  सपा नेता को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रासुका लगने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई है।

विज्ञापन
Meerut: Mukesh Siddharth will have to answer, DM-SSP will advocate in Lucknow
मुकेश सिद्धार्थ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ऊर्जा राज्यमंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर के बारे में विवादित बयान देने वाले सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ पर रासुका लगने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। अभी उनको अभी अपने पक्ष में जवाब देना होगा। वहीं डीएम-एसएसपी भी लखनऊ में प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी के समक्ष पेश होकर इस बाबत अपनी पैरवी करेंगे और पूरा वाक्या भी बताएंगे।

विज्ञापन


नगर निगम में अनुसूचित जाति के पार्षदों से मारपीट के मामले में छह जनवरी को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया था। इसमें सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ ने डाॅ. सोमेंद्र तोमर पर विवादित बयान दिया था। मुकेश को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

विज्ञापन

इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने रासुका लगाने की रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को भेजी थी। एसएसपी की रिपोर्ट पर डीएम ने रासुका की संस्तुति कर दी। इसे जेल में मुकेश सिद्धार्थ को रिसीव भी करा दिया गया।

अब मुकेश को अपने पक्ष में जवाब दाखिल तय समय सीमा के अन्दर देना होगा। इसके बाद डीएम और एसएसपी लखनऊ में इस मामले में पैरवी करेंगे। मुकेश सिद्धार्थ की रासुका लगने से मुश्किले बढ़ती जा रही है। जो उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

मुकेश के परिवार ने ली विधिक राय
मुकेश सिद्धार्थ की कानूनी घेराबंदी होने के बाद उनके परिवार ने वकीलों के माध्यम से विधिक राय ली है। इसके बाद ही पुलिस-प्रशासन ने मुकेश सिद्धार्थ पर रासुका के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed