फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Mother Risks Life to Save Daughter from Train, Both Injured in Doarala Incident

ममता के आगे हारी मौत: टहलते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंची बेटी, आ गई ट्रेन, मां ने बचाने के लिए दांव पर लगाई जान

Mon, 27 Oct 2025 12:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 27 Oct 2025 12:06 PM IST
सार

मेरठ के दौराला में पांच वर्षीय बच्ची टहलते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। मां ने जान की परवाह किए बिना ट्रेन के सामने कूदकर बेटी को बचा लिया। हादसे में दोनों घायल हो गईं। घटना ने हर किसी को झकझोर दिया।

विज्ञापन
Meerut: Mother Risks Life to Save Daughter from Train, Both Injured in Doarala Incident
ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुईं मां बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला कस्बे में रविवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पांच वर्षीय बच्ची नियति टहलते हुए दिल्ली-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। तभी ट्रैक पर मेरठ से सहारनपुर जा रही ट्रेन आ रही थी। जैसे ही लोगों ने बच्ची को देखा, उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर मां ज्योति दुकान से बाहर आई और बेटी को ट्रैक पर देखकर चीख पड़ी।

विज्ञापन


मां ने बिना कुछ सोचे-समझे ट्रेन की ओर दौड़ लगा दी और जैसे ही ट्रेन करीब पहुंची, उसने बेटी को ट्रैक से धक्का देकर बाहर फेंक दिया। लेकिन खुद ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गई। फेंके जाने से बेटी को भी चोट आई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: धराशाई हो गईं दुकानें... उजड़ गए सपने, 22 सेकंड और मलबे के ढेर में तब्दील हो गया कॉम्प्लेक्स; तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मां-बेटी को सीएचसी दौराला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद से गांव देदवा और आसपास के इलाके में ममता की यह मिसाल चर्चा में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला ने जो साहस दिखाया, वह किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था।

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि महिला चिकित्सक के पास दवा लेने आई थी, हादसे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed