फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Mother hanged herself, two innocent children were left crying

Meerut: मां ने लगाया फंदा, बिलखते रह गए दो मासूम... बुजुर्ग को नहीं आती थी नींद, परेशान होकर जान दे दी

Fri, 04 Oct 2024 06:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 04 Oct 2024 06:27 PM IST
सार

दोनों के परिजनों ने बताया कि काफी समय से ये मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। 

विज्ञापन
Meerut: Mother hanged herself, two innocent children were left crying
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

हस्तिनापुर थानाक्षेत्र में एक महिला और वृद्ध ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना था कि दोनों मानसिक अवसाद में थे। इस कारण जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पाली में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे 38 वर्षीय नीतू ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगे पंखे के कुंडे में दुपट्टा बांधकर फंदा लगाकर जान दे दी। पति सुनील ने बताया कि जब वह खेत से लौटा तो नीतू जमीन पर बेसुध पड़ी थी। आधा दुपट्टा पंखे के कुंडे में बंधा हुआ था और आधा उसकी पत्नी के गले में था। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। नीतू के दो छोटे बच्चे हैं, जिसमें 8 वर्ष का आदित्य और 6 वर्ष का नैतिक है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पास ही के गांव इकवारा में 72 वर्षीय छत्रपाल ने बीमारी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के अनुसार वह पिछले लंबे समय से नींद न आने और शुगर जैसी कई गंभीर बीमारियों से परेशान थे। कई-कई दिनों तक सो नहीं पाते थे। इस कारण उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार दोपहर को उन्होंने पंखे के कुंडे से चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। छत्रपाल का एक बेटा जयप्रकाश यूपी पुलिस में है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। जब आसपास के लोगों को पता लगा तो उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed