फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Mother abandoned son because he had a hole in his heart, father reached SSP office

Meerut: बेटे के दिल में छेद होने पर मां ने छोड़ा, एसएसपी दफ्तर पहुंचा पिता, लगाई मदद की गुहार

Wed, 31 Jul 2024 01:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 Jul 2024 01:00 PM IST
सार

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस निवासी एक व्यक्ति अपने बेटे को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा। उसने बेटे की बीमारी को लेकर मदद की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Meerut: Mother abandoned son because he had a hole in his heart, father reached SSP office
पीड़ित पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस की रहने वाली एक महिला पर उसके पति ने एक साल के मासूम बेटे के दिल में छेद होने पर छोड़कर चले जाने का आरोप लगाया है। मेडिकल थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर मासूम के पिता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस निवासी एक शख्स मंगलवार को अपने एक साल के बेटे के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचा। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह यूनिवर्सिटी में नौकरी करता है और कैंपस में ही अपने परिवार के साथ रह रहा है। उनका निकाह तीन साल पहले कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से हुआ था।
विज्ञापन


आरोप है कि उनकी पत्नी ने एक साल पहले बेटे को जन्म दिया था। मासूम बेटे के दिल में छेद होने के कारण उनकी पत्नी बेटे को छोड़कर मायके चली गई। पीड़ित ने बताया कि वह अकेला मासूम बेटे को लेकर भटक रहा है। सीओ संतोष कुमार कहना है कि इस मामले में मेडिकल पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed