फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: More than 20 families forced to leave the village in Khirwa Jalalpur

Meerut: खिर्वा जलालपुर में गांव छोड़ने को मजबूर हुए 20 से ज्यादा परिवार, वजह जानकार रह जाएंगे दंग

Thu, 03 Nov 2022 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Nov 2022 11:31 AM IST
सार

मेरठ से सटे सरधना थाना क्षेत्र के गांव खिर्वा जलालपुर में करीब सात साल से दो पक्षों में रंजिश चल रही है। बुधवार को तकरीबन 20 से ज्यादा परिवार गांव छोड़ने पर मजबूर हो गया। पीड़ितों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Meerut: More than 20 families forced to leave the village in Khirwa Jalalpur
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना थाना क्षेत्र के गांव खिर्वा जलालपुर में करीब सात साल से दो पक्षों में रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते एक पक्ष से दो लोगों की हत्या भी हो चुकी है। पुलिस के द्वारा इस मामले में हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर 20 से ज्यादा परिवार गांव छोड़ चुके हैं।  पीड़ित पक्ष ने सरधना थाने के एक दरोगा पर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


खिर्वा जलालपुर निवासी आरुज जैदी ने बताया कि वर्ष 2015 में उनके चाचा रहीस अब्बास की गांव के एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब उनके बीच रंजिश शुरू हो गई थी। इस मामले में पैरवी करने पर गत 28 फरवरी को हुमायू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat Murder: 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र की गोली मारकर हत्या, खाली मकान में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में चार लोगों को नामजद कराया गया था। हुमायूं की हत्या को आठ महीने बीत जाने के बाद भी सरधना पुलिस हत्यारोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। आरोप है कि थाने का एक दरोगा उन लोगों पर समझौते के लिए दबाव बना रहे है।

उन लोगों ने समझौता करने से इन्कार कर दिया तो गत 23 अक्तूबर को हत्यारों ने उन लोगों पर दबाव बनाने के लिए उनके भाई राशिद जैदी के साथ मारपीट की। जब वह उनके चंगुल से निकलकर भागने लगा तो उस पर दो राउंड फायरिंग की।

पुलिस को फायरिंग व मारपीट की वीडियो सौंपने के बाद भी दरोगा ने आरोपी पक्ष का ही साथ दिया और इंस्पेक्टर को गुमराह कर दिया। पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से नाराज करीब 20 परिवारों ने गांव से पलायन कर दिया है। उरूज जैदी ने बताया कि उनके पक्ष के सभी लोग गांव छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed