Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Molestation victim committed suicide by hanging herself, the girl started remaining silent

Meerut Suicide News: छेड़छाड़ पीड़िता ने फंदा लगाकर दी जान, गुमसुम रहती थी युवती, लाश देखकर बहनों की निकली चीख

Wed, 18 Jun 2025 12:03 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 18 Jun 2025 12:03 AM IST
सार

Suicide In Meerut: लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी की निवासी युवती के साथ एक महीना पहले छेड़छाड़ हुई थी। मंगलवार शाम वह अपने कमरे में गई और फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Meerut: Molestation victim committed suicide by hanging herself, the girl started remaining silent
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

Meerut Crime News: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने मंगलवार शाम कमरे में छत के पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के साथ एक महीने पहले लोहियानगर क्षेत्र में छेड़छाड़ की घटना हुई थी। बताया गया है कि तभी से वह गुमसुम रहती थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पुलिस के अनुसार 19 साल की युवती तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता और मां मंगलवार शाम को अपनी रिश्तेदारी में गए थे। वह मकान की छत पर थी। इसी बीच युवती ने अपनी बहनों से कहा कि पेट में दर्द हो रहा है। वह नीचे जा रही है। नीचे आकर उसने कमरे में छत के पंखे पर चुनरी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक युवती के न आने पर दोनों बहनों ने देखा तो वह फंदे पर लटकी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनों की चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने उनके पिता और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर मां और पिता रिश्तेदार के यहां से घर पर पहुंचे। इसी दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा और जांच के बाद मोर्चरी भेज दिया। देर रात तक परिजनों ने इससे संबंधित कोई तहरीर नहीं दी थी। बताया गया है कि युवती एक महीने से गुमसुम रहती थी।
 
विज्ञापन

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। सीओ ने बताया कि एक महीने पहले 13 मई को युवती लोहियानगर थाना क्षेत्र में गई थी। वहां तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। लोहियानगर पुलिस ने उसी दिन छेड़छाड़ का केस दर्ज कर तीन आरोपी युवकों अहमदनगर निवासी आमिर, सुहेल, सुऐब को गिरफ्तार कर चालान किया था। बाद में पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed