फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Model murder case... Accused's wife said, he killed my brother, shoot him too

Meerut: मॉडल हत्याकांड... आरोपी की पत्नी बोली, इसने मेरे भाई को मार दिया, इसे भी गोली मार दो

Mon, 26 Aug 2024 03:37 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 26 Aug 2024 03:37 AM IST
सार

विवेक की बहन प्रीति को जब पता चला कि उसके पति ने ही भाई विवेक की हत्या है तो वह राेते हुए बोली कि इसे भी गोली मार दो। 

विज्ञापन
Meerut: Model murder case... Accused's wife said, he killed my brother, shoot him too
विवेक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवेक की बहन प्रीति को जब पुलिस ने शनिवार रात को बताया कि उसके पति तनुज ने ही विवेक की हत्या की है, तो वह अवाक रह गई। रोते हुए पुलिस से बोली कि इसने मेरे भाई को मार दिया, इसको भी गोली मार दो। विवेक की मां मिथलेश रोते हुए बस यही कहती रहीं कि बेटी के पति ने ही घर बर्बाद कर दिया। इकलौता बेटा था, सबकुछ खत्म कर दिया।
विज्ञापन


पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि मूल रूप से मुजफ्फरनगर के भौकरहेड़ी निवासी तनुज कुमार ने ही विवेक की हत्या की तहरीर दी थी। रिपोर्ट में वह वादी था। उसने ही हत्या की है, यह बात सामने आने के बाद अब विवेक की बहन प्रीति और मां मिथलेश ने तनुज के खिलाफ हत्या की दूसरी तहरीर दी है। दोनों की तहरीर के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन

 

Meerut: Model murder case... Accused's wife said, he killed my brother, shoot him too
हत्या का आरोपी जीजा तनुज। - फोटो : अमर उजाला
मुकदमे में खुद वादी बन गया तनुज, अंतिम संस्कार के समय रोने का करता रहा नाटक
तनुज कुमार कितना शातिर है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह पुलिस की तफ्तीश को भटकाने के लिए झूठी बातें बताता रहा। कभी विवेक की गर्लफ्रेंड पर सवाल उठाए तो कभी उसके दोस्तों के नाम लेता रहा।

तनुज ने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए पांच हजार रुपये उससे मांगे थे, ये भी पुलिस को झूठ बताया। अंतिम संस्कार के समय रोने का नाटक करता रहा। सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि जब गर्लफ्रेंड और दोस्तों से पूछताछ की तो कोई सुराग नहीं मिला। फिर विवेक की हत्या के बाद प्रॉपर्टी और रुपये से किसको फायदा हो सकता है, इस एंगल पर जांच की गई। तनुज की मोबाइल लोकेशन निकाली तो रात को साढ़े नौ बजे वह वेदव्यासपुरी की निकली। विवेक के मोबाइल की लोकेशन भी इस समय यहीं पर थी। इससे आगे की गुत्थी दोनों के मोबाइल की एक साथ लोकेशन मिलने के बाद सुलझती चली गई। शनिवार रात को सख्ती से पूछताछ किए जाने पर तनुज ने हत्या करना कुबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed