Meerut: बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में सुरंग खोदकर चुराए जेवरात, व्यापारियों का हंगामा, पुलिस से नोक-झोंक
मेरठ में बदमाशों ने सोमवार को गढ़ रोड़ स्थित एक ज्वेलर्स शोरूम को निशाना बनाया। यहां बदमाश काउंटर पर रखी लाखों रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए।वहीं चोरी की सूचना पर व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान व्यापारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विस्तार
मेरठ में गढ़ रोड स्थित नंदन सिनेमा के सामने अंबिका ज्वेलर्स की दुकान में बदमाशों ने कुंभलगढ़ लाखों रुपए की ज्वेलरी चोरी कर ली। बदमाशों ने गैस कटर से तिजोरी को भी काटने की कोशिश की, इसमें कामयाब नहीं हो सके। मंगलवार सुबह जब ज्वेलर्स दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। ज्वेलर्स के आसपास के दुकानदारों के साथ नौचंदी पुलिस को सूचना दी। इसके पहुंचने पर व्यापारियों ने रात्रि गश्त नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और धरने पर बैठ गए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह व्यापारियों को शांत किया और चोरी का जल्द से जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
गढ़ रोड पर बदमाश बेखौफ होकर चोरी की वारदात को लगातार अंजाम दे रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम है। 2 मार्च को भी बदमाशों ने गढ़ रोड पर ही गांधी आश्रम के पास एक ज्वेलर्स की दुकान में सुरंग बनाकर चोरी करने का प्रयास किया था।
यह भी पढ़ें: तालिबानी सजा: युवक का मुंह काला कर किया गंजा, फिर पहनाई जूते-चप्पलों की मामा, मारपीट का वीडियो वायरल
व्यापार संघ ने सुरंग बनाने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर खूब हंगामा किया था और पुलिस को 48 घंटे में खुलासा करने की मांग की थी। लेकिन वारदात को 26 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस सुरंग बनाने वालों को पता नहीं लगा सकी है। अब ज्वेलर्स के यहां कुंबल कर चोरी की दूसरी वारदात होने पर दुकानदारों का आक्रोश फूट पड़ा।
दुकानदारों ने पुलिस पर रात्रि गश्त नहीं करने का आरोप लगाते हुए अन्य कई गंभीर आरोप लगाए। चेतावनी दी कि यदि दोनों चोरियों का खुलासा नहीं हुआ तो सभी व्यापारी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। व्यापारी भारी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को खूब खरी खोटी सुनाई। पुलिस व्यापारियों को समझाने का प्रयास कर रही है।
थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है अभी तक यह साफ नहीं हुआ कि चोर कितना माल चोरी कर ले गए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।