फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: miscreants robbed mobile and cash from vegetable trader

मेरठ : सब्जी व्यापारी से बदमाशों ने मोबाइल व नकदी लूटी

Wed, 05 Oct 2022 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Meerut: miscreants robbed mobile and cash from vegetable trader
मेरठ : सब्जी व्यापारी से बदमाशों ने मोबाइल व नकदी लूटी
विज्ञापन

खरखौदा। मेरठ मंडी से सब्जी बेचकर घर लौट रहे सब्जी व्यापारी दीपक प्रजापति से खरखौदा में बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल व 10 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

कस्बा खरखौदा के माता मोहल्ला निवासी दीपक प्रजापति पुत्र विक्रम प्रजापति प्रतिदिन खरखौदा से सब्जी लेकर मेरठ मंडी जाता है। शाम को ही घर लौटता है। मंगलवार देर शाम वह मंडी से अपना बकाया लेकर घर लौट रहा था। खरखौदा कस्बा के मेन बस स्टैंड पर बस से उतर कर पैदल कोल रोड पर घर जा रहा था। पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उससे मोबाइल व जेब में रखी करीब 10 हजार की नकदी लूट ली। जब तक दीपक कुछ समझ पाता आरोपी बाइक पर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed