फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Minor player was sexually hrassed by coach, case filed against four

Meerut: नाबालिग खिलाड़ी से कोच ने किया दुष्कर्म, पीड़िता को गोद में लेकर थाने पहुंचे परिजन, चार पर केस दर्ज

Sun, 11 Jun 2023 01:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Jun 2023 01:06 PM IST
सार

बेटी के मुंह से कोच द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात सुनकर परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। दो जून को हुई दरिंदगी के बाद से बेटी अस्पताल में भर्ती थी। शुक्रवार को होश आया तो उसने कोचा की काली करतूत का खुलासा किया। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Meerut: Minor player was sexually hrassed by coach, case filed against four
- फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा के फाजलपुर गांव स्थित निजी स्कूल में  जूडो खिलाड़ी (10) के साथ उसके ही कोच मनीष उर्फ मैक्स ने दुष्कर्म किया। हालत गंभीर होने पर आरोपी उसे घर पर छोड़कर भाग गया। दो जून को हुई दरिंदगी के बाद से अस्पताल में भर्ती गंभीर हालत में पीड़िता परिजनों को कुछ बता नहीं सकी। शनिवार को घटना का पता चलने पर पीड़िता को गोद में लेकर उसके पिता व ग्रामीण कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। पुलिस ने कोच पर पॉक्सो के तहत व तीन अन्य पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी जूनियर लेवल की जूडो-कराटे खिलाड़ी है। वह फाजलपुर के एक स्कूल में पढ़ती है। स्कूल में ही जूडो-कराटे की कोचिंग कराई जाती है, जहां पर वह चार साल से प्रशिक्षण ले रही थी। दो जून की शाम को बेटी अपने 11 वर्षीय भाई के साथ प्रशिक्षण लेने पहुंची थी। वहां पर कोच मनीष उर्फ मैक्स ने उसके भाई और अन्य खिलाड़ियों को बाहर खेलने के लिए भेज दिया। महिला खिलाड़ी को गार्ड रूम ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निशांक हत्याकांड: 13 साल के प्रेम-विवाह का दर्दनाक अंत, मोबाइल में पत्नी संग क्रूरता के Video देख पुलिस हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद खुद ही उसे घर लेकर आया और बताया कि खेल के दौरान उसे चोट लगी है। परिजन उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन तीन अस्पताल चक्कर काटने के बाद चौथे अस्पताल ने उसे भर्ती किया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक भी साथ थे। होश आने पर खिलाड़ी ने बताया कि उसके साथ कोच मनीष ने दुष्कर्म किया है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम उन्हें पूरे घटनाक्रम का पता चला। 

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कोच मनीष उर्फ मैक्स, उसके परिवार के सदस्य केशव, जितेंद्र और जय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने पीड़ित के घर जाकर पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी है। शुक्रवार रात भी मनीष मुंह पर कपड़ा बांधकर आया था। आरोपी ने धमकी दी कि यदि पुलिस कार्रवाई की तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया था। 

आरोपी कोच गांजा तस्करी में जा चुका है जेल
परिजनों का आरोप है कि कोच चार साल पहले छत्तीसगढ़ में गांजे की तस्करी में जेल गया था। जेल से आने के बाद उसने फाजलपुर के स्कूल में जूडो-कराटे की कोचिंग खोल ली थी। आरोपी कोच पर कुछ दिन पूर्व एक शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगा था। इसके अलावा पिछले महीने ही निर्दलीय सभासद का चुनाव भी लड़ा था। 

परिजनों का आरोप है कि घटना के लिए स्कूल प्रबंधन भी जिम्मेदार है। आरोपी के आपराधिक बैकग्राउंड होने के बाद भी उसे बाहर नहीं निकाला गया। जिस समय घटना हुई स्कूल मालिक भी पहुंच गए थे। उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों से कहा कि इस बारे में किसी को मत बताना। स्कूल प्रबंधन उसी समय सक्रिय हो जाता तो शायद आरोपी अभी तक पकड़ा जा चुका होता। 
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - अभिषेक पटेल, सीओ दौराला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed