फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Minister Gopal Nandi said Earlier there used to be blasts, now world understands the power of India

UP: इन्वेस्टर समिट में मंत्री गोपाल नंदी बोले- पहले होते थे ब्लास्ट, आज दुनिया समझती है भारत की ताकत

Fri, 20 Jan 2023 03:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Jan 2023 03:58 PM IST
सार

Meerut News : इंवेस्टर समिट में मंत्री गोपाल नंदी ने कहा कि पहले की सरकारों में ब्लास्ट होते थे। लेकिन आज भारत की ताकत दुनिया समझती है।

विज्ञापन
Meerut: Minister Gopal Nandi said Earlier there used to be blasts, now world understands the power of India
मंत्री गोपाल नंदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंवेस्टर समिट में उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि 2014 से पहले के भारत को देखो। हर जगह ब्लास्ट होते थे, लेकिन जब मोदी आए तो बच्चों से लेकर हरेक की जुबां पर मोदी का नाम छा गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की तरफ आशा से देखती है। पूरी दुनिया आज भारत की ताकत को समझती है। दुश्मन पहले सेना के जवानों के सिर काटकर ले जाते थे, 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री के बनने के बाद अब हमारे जवान, घर में घुसकर मारते हैं।
विज्ञापन


मंत्री गोपाल नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है, तभी से प्रदेश में अपराधी या तो भाग गए या फिर ऊपर पहुंच गए। जिस तरह से प्रदेश में गुंडे-माफिया खत्म हुए, उसी का नतीजा है कि आज प्रदेश में इतना निवेश हो रहा है। हमने 21 देशों का दौरा किया, लोग बेहद उत्साहित हैं। बाहर से हमें सात लाख 12 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। आज उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ कार्तिक मर्डर केस: थप्पड़ के बदले में ऐसी वारदात, कांप उठा कलेजा, जानिए कत्ल के पीछे की पूरी कहानी

कहा कि मुख्यमंत्री ने मुंबई से रोड शो की शुरुआत की। वहां सभी उद्योगपति से मिले, प्रदेश की छवि क्या हो गई है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि हमें पांच लाख करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। पहले उद्योगपतियों से गुंडे टैक्स मांगते थे, मुझे याद है कि जब मैं बसपा सरकार में मंत्री था तो बहुत खराब हालात थे। बम से उड़ाने की धमकी मिलती थी। आप देखिए विकास दुबे ने आठ पुलिस वालों को मार दिया, हमारी सरकार में वो मारा गया। 

उन्होंने कहा कि पहले गुंडे समझौता कराते थे, जितने भी गुंडे थे कुछ भाग गए और कुछ ऊपर ही पहुंच गए। हमारी सरकार में उस आईपीएस पर मुकदमा हुआ, जिसने व्यापारी का उत्पीड़न किया। समाजवादी पार्टी में जितना बड़ा नेता होता था, उतना बड़ा गुंडा होता था।

यह भी पढ़ें: Saharanpur : पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर कसेगा शिकंजा, जल्द घोषित होगा एक लाख का इनाम

मंत्री ने कहा कि आज जेवर एयरपोर्ट की वजह से प्रदेश का नाम सबसे ऊपर आ गया है। बसपा, सपा, कांग्रेस ने क्या किया, आज एक्सप्रेसवे बनने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। आज प्रदेश में रेलवे नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। अशोक लेलैंड भी हमारे यहां फैक्टरी लगा रहा है। जब हम पढ़ते थे तो सुना था कि अमेरिका सबसे मजबूत देश है, कोरोना काल में हमारे प्रधानमंत्री की ताकत सबने मानी। प्रधानमंत्री ने अपना राजधर्म निभाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed