फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Metro and Namo Bharat Timetable: First and Last Train Timings for All Stations

UP: 15 स्टेशनों पर कब आएगी पहली और आखिरी नमो भारत ट्रेन? मेरठ मेट्रो के भी 13 स्टेशनों का देखें पूरा टाइम-टेबल

Sun, 22 Feb 2026 10:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Feb 2026 10:43 AM IST
सार

मेरठ मेट्रो के 13 और नमो भारत 15 स्टेशनों पर कब आएगी पहली और आखिरी ट्रेन। इसका टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। यहां देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Meerut Metro and Namo Bharat Timetable: First and Last Train Timings for All Stations
Namo Bharat - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए चालू हो जाएगा। अभी इस कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा चालू है। 
विज्ञापन


करीब 82.15 किलोमीटर (70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत) लंबाई वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। इससे मेरठ के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा। मेरठ से दिल्ली पहुंचाना आसान हो जाएगा। 
विज्ञापन


अभी तक रैपिड ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक संचालित की जा रही थी। अब यह मेरठ मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक संचालित की जाएगी। करीब 82 किमी की इस दूरी की यात्रा के लिए लोगों को करीब 213 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मेरठ में मेट्रो का संचालन पहली बार होने जा रहा है। करीब 23 किलोमीटर लंबे रूट पर चलने वाली मेट्रो का किराया अभी घोषित नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली रोड पर यातायात के मार्ग में बदलाव किया गया है। रैली स्थल के पास ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

मेरठ मेट्रो और नमो भारत का टाइम-टेबल
मेरठ की सड़कों का बोझ कम होने वाला है। मेरठ मेट्रो और नमो भारत का सफर शुरू हो रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए हर स्टेशन के लिए पहली और आखिरी ट्रेन का समय भी तय कर दिया गया है। मोदीपुरम से मेरठ साउथ के बीच डाउन लाइन पर पहली मेरठ मेट्रो मोदीपुरम स्टेशन से सुबह 06:06 बजे रवाना होगी। 

 

वहीं आखिरी मेट्रो रात 10:06 बजे चलेगी। इसी तरह मेरठ साउथ से मोदीपुरम की ओर अप लाइन पर पहली ट्रेन मेरठ साउथ से सुबह 06:10 बजे और आखिरी ट्रेन रात 10:02 बजे मिलेगी। 

 

वहीं सराय काले खां से मोदीपुरम तक अप लाइन पर नमो भारत की पहली ट्रेन सराय काले खां से सुबह 06:00 बजे और आखिरी ट्रेन रात 10:00 बजे मिलेगी। जबकि मोदीपुरम से सराय काले खां डाउन लाइन पर पहली मोदीपुरम से ट्रेन सुबह 06:01 बजे और आखिरी ट्रेन रात 10:01 बजे मिलेगी।
 

नमो भारत: मोदीपुरम से सराय काले खां (डाउन लाइन)
स्टेशन का नाम पहली ट्रेन (सुबह) आखिरी ट्रेन (रात)
मोदीपुरम 06:01 10:01
बेगमपुल 06:07 10:07
शताब्दी नगर 06:14 10:14
मेरठ सदर 05:57 10:20
मोदी नगर उत्तर 06:02 10:25
मोदी नगर दक्षिण 06:06 10:29
मुराद नगर 06:11 10:33
दुहाई 05:57 10:38
गुलधर 06:00 10:41
साहिबाबाद 06:04 10:45
आनंद विहार 06:08 10:49
तिलक नगर 06:13 10:54
न्यू अशोक नगर 06:18 10:59

नमो भारत: सराय काले खां से मोदीपुरम(अप लाइन)
स्टेशन का नाम पहली ट्रेन (सुबह) आखिरी ट्रेन (रात)
सराय काले खां 06:00 10:00
न्यू अशोक नगर 06:05 10:05
आनंद विहार 06:11 10:11
साहिबाबाद 06:16 10:16
गाजियाबाद 06:10 10:21
गुलधर 06:14 10:25
दुहाई 05:50 10:29
मुरादनगर 05:54 10:33
मोदीनगर सदर 05:59 10:38
मोदीनगर उत्तर 06:03 10:42
शताब्दी नगर 06:05 10:52

मेरठ मेट्रो: मोदीपुरम से मेरठ साउथ के बीच (डाउन लाइन)
स्टेशन का नाम पहली ट्रेन (सुबह) आखिरी ट्रेन (रात)
मोदीपुरम (प्रथम) 06:06 10:06
मेरठ नॉर्थ 06:09 10:09
दौरली 06:12 10:12
एमईएस कॉलोनी 06:16 10:16
बेगमपुल 06:19 10:19
भैंसाली 06:21 10:21
मेरठ सेंट्रल 06:23 10:23
कंकरखेड़ा 06:26 10:26
मोहन नगर 06:29 10:29
तितानी 06:32 10:32
पर्तापुर (आर्मी) 06:34 10:34


मेरठ मेट्रो: मेरठ साउथ से मोदीपुरम की ओर(अप लाइन)
स्टेशन का नाम पहली ट्रेन (सुबह) आखिरी ट्रेन (रात)
मेरठ सदर (प्रथम) 06:10 10:02
पर्तापुर (आर्मी) 06:13 10:05
तितानी 06:15 10:07
शताब्दी नगर 06:20 10:12
ब्रह्मपुरी 06:22 10:14
मेरठ सेंट्रल 06:25 10:17
भैंसाली 06:29 10:21
बेगमपुल 06:32 10:24
एमईएस कॉलोनी 06:34 10:26
दौरली 06:37 10:29
मेरठ नॉर्थ 06:39 10:31
मोदीपुरम (आगमन) 06:42 10:34

विशेष नोट: सुबह की कुछ सेवाएं डिपो (जैसे दुहाई या मेरठ साउथ) से जल्दी शुरू हो सकती हैं, इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे समय से 5-10 मिनट पहले स्टेशन पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed