फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, mera pariwar bjp ka pariwar campaigning starts in UP

'मेरा परिवार भाजपा परिवार' अभियान का शुभारंभ, घर- घर लगाए स्टीकर

Thu, 14 Feb 2019 01:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Meerut, mera pariwar bjp ka pariwar campaigning starts in UP
'मेरा परिवार भाजपा परिवार' अभियान का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ में निवर्तमान मेरठ महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग के आवास पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी द्वारा भाजपा का झंडा लगाया गया। 12 और 13 फरवरी को राष्ट्र, प्रदेश, क्षेत्र, जिला और मंडल के पदाधिकारियों के आवास पर झंडा और स्टीकर लगाया गया। यह अभियान बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता तक पहुंचेगा।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त भी मेरठ महानगर में रहने वाले सभी पदाधिकारियों के आवास पर झंडा और स्टिकर लगाया गया। शाम को पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल के यहां एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह मुख्य वक्ता रहे। कार्यकर्ताओं के संबोधन के बाद विजेंद्र के निवास पर ध्वज फहराया गया और स्टीकर लगाया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, ललित गुप्ता, प्रदीप कौशिक, मुकेश धस्माना, सुशील गुप्ता, अनुराग बिश्नोई आदि कार्यकर्ता रहे। संचालन महानगर महामंत्री संजय त्रिपाठी ने किया।

विज्ञापन

2019 में भी बनेगी मोदी सरकार: विनीत अग्रवाल शारदा
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने नई सड़क शास्त्रीनगर स्थित अपने आवास पर मेरा परिवार भाजपा परिवार के कार्यक्रम केतहत भाजपा का झंडा और स्टीकर लगाकर अपने बूथ के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि 2019 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भाजपा की सरकार बनेगी। 

उन्होंने बताया कि मार्च महीने में लखनऊ में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ व्यापारियों की बड़ी रैली करने जा रहा है। 22 फरवरी को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा झांसी में भारत के मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक कार्यक्रम करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में जीएसटी का सरलीकरण किया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु से मेरठ में हवाई अड्डे को लेकर अनुरोध किया था। इस दौरान आलोक सिसौदिया, अरविंद मारवाड़ी, ऋषिपाल गुर्जर, वर्षा कौशिक, हेमा पंथ, नीरज कौशिक, पंकज बजाज, उमेश शारदा, जतिन चांदना, अमित, प्रदीप, कपूर, गौरव शर्मा, नीति चौधरी, संजीव सोलंकी आदि रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed