फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Meerut youth sentenced to death in Saudi Arabia, Mecca court pronounces verdict

Meerut: मेरठ के जैद को सऊदी अरब में मौत की सजा, मक्का कोर्ट ने सुनाया फैसला, ये है आरोप

Wed, 04 Dec 2024 01:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 04 Dec 2024 01:16 PM IST
सार

सऊदी अरब में रह रहे बेटे को सजा-ए-माैत की खबर सुनकर मेरठ में रह रहे परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। सऊदी के आंतरिक मंत्रालय की ओर से परिजनों को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
Meerut: Meerut youth sentenced to death in Saudi Arabia, Mecca court pronounces verdict
मक्का - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव रछौती निवासी जैद को मादक पदार्थ की तस्करी में सऊदी अरब के मक्का की अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। जानकारी पर मुंडाली थाना पुलिस ने जैद के घर नोटिस दिया है। नोटिस में लिखा है कि यदि वह पैरवी करना चाहते हैं तो सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय और अदालत में संपर्क कर सकते हैं। वहीं विदेश में रह रहे बेटे को माैत की सजा की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सरधना में आठ वर्ष की बच्ची की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, गोली लगने से घायल
विज्ञापन


मक्का की आपराधिक अदालत में हुई सुनवाई
एसपी देहात डाॅ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जैद जेद्दाह सेंट्रल जेल सऊदी अरब में 15 जनवरी 2023 से बंद है। जैद पर मादक पदार्थ की तस्करी का आरोप लगने के बाद मक्का स्थित आपराधिक अदालत में सुनवाई हुई, जहां जैद को सजा-ए मौत सुनाई गई। मामले में सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय से अनुमोदन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से एसएसपी मेरठ को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जैद के परिजनों तक जानकारी पहुंचा दें कि उसे मौत की सजा सुनाई गई है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा और एसपी देहात के आदेश पर मुंडाली थाना पुलिस ने जैद के घर जाकर पैरवी के लिए नोटिस दिया है। परिजनों ने पुलिस से सऊदी अरब जाकर पैरवी करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed