फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Meerut became champion in state level T20 cricket by defeating Moradabad by 5 wickets

Meerut: राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट में चैंपियन बना मेरठ, मुरादाबाद को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर  किया कब्जा

Thu, 24 Nov 2022 10:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Nov 2022 10:52 AM IST
सार

डीएसए रेलवे मैदान पर प्रथम राज्य स्तरीय टी- 20 प्रतियोगिता हुई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। फाइनल मुकाबले में मेरठ ने मुरादाबाद को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

विज्ञापन
Meerut: Meerut became champion in state level T20 cricket by defeating Moradabad by 5 wickets
मेरठ क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ( जेडीसीए ) द्वारा डीएसए डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ( डीएसए ) रेलवे मैदान पर प्रथम राज्य स्तरीय टी- 20 प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबले में मेरठ ने मुरादाबाद को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


प्रथम मदनमोहन मिश्रा राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद को हराया। टॉस जीतकर मुरादाबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। जिसमें अंश यादव ने 60 व पार्थ ने 37 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


मेरठ के गेंदबाज विनीत पंवार ने 3, प्रशांत, अंकुश नगर व विवेक ने 1-1 विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। जिसमें अंकुर मलिक ने 38, अंकुश नागर ने नाबाद 29 व दिव्यांश राजपूत ने 26 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद के अंश यादव टूर्नामेंट और मेरठ के विनीत फाइनल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। यूपीसीए निदेशक युद्धवीर सिंह सहित अन्य क्रिकेट से जुड़े लोगों ने पुरस्कर वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed