{"_id":"586d598d4f1c1ba70915a805","slug":"meerut-me-matdaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव की तारीख तय, जानिए, मेरठ में कब होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव की तारीख तय, जानिए, मेरठ में कब होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Thu, 05 Jan 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी बी. चंद्रकला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मेरठ में पहले चरण में 11 फरवरी को मतदान होगा। जबकि, नामांकन प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू होगी। चुनाव के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन
बी. चंद्रकला ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन के लिये नामांकन 17 से 24 जनवरी तक चलेगा। नामांकन पत्रों की जांच 25 जनवरी को होगी। जबकि, नाम वापसी 27 जनवरी तक हो सकेगी। मतगणना 11 मार्च को होगी। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशों पर जिले में एक शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष और कॉल सेंटर, 21 स्थायी निगरानी समिति, 21 उड़न दस्ते टीम, सात वीडियो निगरानी टीम का गठन किया गया है। एक स्थायी निगरानी टीम और दो उड़नदस्ता टीमें रिजर्व में रखी गई हैं। साथ ही सात एकाउंटिंग टीम भी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम की स्थापना पंचायत निर्वाचन कार्यालय में की गई है, जिसका नंबर 0121-2666792 है। यह 24 घंटे काम करेगा। कंट्रोल रूम के प्रभारी एआईजी स्टांप संजय श्रीवास्तव बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इन पर रहेगी विशेष नजर
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान निगरानी दल की जांच में यदि अभ्यर्थी, एजेंट या पार्टी कार्यकर्ता को ले जाने वाले वाहन में 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी पाई जाती है या वाहन में पोस्टर (निर्वाचन सामग्री), कोई ड्रग्स, शराब, हथियार या 10 हजार से अधिक मूल्य की उपहार वस्तु (जिसका प्रयोग चुनाव में प्रलोभन के लिए किया जा सकता है) मिलती है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही पूरे चुनाव कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
शहर सीट पर होगा वीवीपैट का प्रयोग
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग से मेरठ शहर सीट पर वोटर वैरिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन का प्रयोग करने का आदेश मिला है। इसके साथ ईवीएम का भी इस्तेमाल होगा। उन्होंने संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर और उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम 10 स्थानों पर वीवीपैट को लेकर जागरूकता शिविर लगाए जाएं। साथ ही चिह्नित किए गए 10 स्थानों की सूची तत्काल मांगी है। बता दें कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से हर जिले के एक विधानसभा क्षेत्र में वीवीपैट मशीन का प्रयोग ईवीएम के साथ करने के निर्देश दिए हैं।