{"_id":"9204e1e07fd630bd1b319bca06cfa4be","slug":"meerut-mda-news-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटे, पर नहीं किया जल निकासी का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ काटे, पर नहीं किया जल निकासी का इंतजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 07 Feb 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए अधिकारी समय से ही नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे कामों में नित नई लापरवाही सामने आ रही है। स्टेडियम के सामने पेड़ कटान के वक्त वहां जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया और न ही किसी ने इसका निरीक्षण किया गया। नतीजा वहां स्थिति विकट हो गई। एमडीए सचिव कुमार विनीत ने इस बाबत चीफ इंजीनियर, दोनों अधीक्षण अभियंता तथा सभी अधिशासी अभियंताओं को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आवास के चारों तरफ पेड़ कटान हो रहा है। यहां सड़क का चौड़ीकरण हुआ है। कैलाश प्रकाश स्टेडियम के सामने भी कटान किया गया। लापरवाही यह रही कि इस दौरान यहां जल निकासी का कोई सही इंतजाम नहीं किया गया। इस कारण पेड़ों की जड़ों तक में पानी भर गया। अधिशासी अभियंता ने वहां जाकर देखना भी मुनासिब नहीं समझा। कमिश्नर ने जब इस पर नाराजगी जताई तो एक्सईएन वहां पहुंचे। अब एमडीए सचिव ने पत्र जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है कि इस कदर लापरवाही क्यों की गई।
विज्ञापन
निरीक्षण आख्या नहीं करते पेश
वीसी ने निर्देश दिए थे कि सभी अभियंता मौके पर जाकर निर्माण कार्यों की जांच करेंगे और इस बाबत निरीक्षण आख्या पेश करेंगे। चीफ इंजीनियर एससी मिश्रा के अलावा एक भी अभियंता ने निरीक्षण आख्या पेश नहीं की है। सचिव के मुताबिक यह घोर लापरवाही का विषय है। सभी अभियंताओं को निरीक्षण आख्या समय से पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
काम बांटकर बताएं
मुख्य तथा अधीक्षण अभियंताओं को कहा गया है कि वे अभियंतावार कामों की सूची प्रेषित करें। यह बताएं कि किस अवर तथा सहायक अभियंता को कौन-कौन से काम दिए गए हैं। किसी अभियंता के पास कई कई काम हैं तो कुछ खाली घूम रहे हैं। जिनके पास कई काम हैं, उनकी लिस्ट अलग से दी जाए ताकि सभी को बराबर कामों का वितरण किया जा सके। तीन दिन में पूरी व्यवस्था चाक चौबंद करने को कहा गया है।