फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: MBA student Priyanshu Jain brutally murdered with a knife in Ahmedabad, incident of road rage.

Meerut: एमबीए के छात्र प्रियांशु जैन की अहमदाबाद में चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, रोडरेज में की वारदात

Mon, 11 Nov 2024 09:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 11 Nov 2024 09:43 PM IST
सार

पल्लवपुरम के तिरुपति गार्डन कालोनी निवासी पंकज जैन कारोबारी हैं। उनका बेटा प्रियांशु जैन अहमदाबाद में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। कार सवार युवकों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है।  

विज्ञापन
Meerut: MBA student Priyanshu Jain brutally murdered with a knife in Ahmedabad, incident of road rage.
प्रियांशु जैन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की रोड का 24 वर्षीय छात्र प्रियांशु जैन अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। जहां रविवार देर रात छात्र की अहमदाबाद में सड़क पर कर सवार युवकों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। छात्र की हत्या की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस पीड़ित परिजनों के आवास पर पहुंची। वहीं पीड़ित परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

Meerut: MBA student Priyanshu Jain brutally murdered with a knife in Ahmedabad, incident of road rage.
प्रियांशु के घर पर बैठे परिजन और सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पल्लवपुरम थानाक्षेत्र की लावड़ रोड पर तिरुपति गार्डन कालोनी में पंकज जैन अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी रीनू जैन, बड़ी बेटी गीतिका जैन और बेटा प्रियांशु जैन था। पंकज का शारदा रोड पर रोक्सी इंडस्ट्रीज के नाम से ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स का शोरूम है। पत्नी रीनू गृहिणी हैं। बेटी गीतिका एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है। बेटा प्रियांशु जैन अहमदाबाद के मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ़ कम्युनिकेशन कालेज में एमएबी द्वितीय वर्ष का छात्र था। मौसा राजीव गोयल ने बताया कि प्रियांशु दीपावली की छुट्टी पर घर आया था। दिवाली के बाद वापस कॉलेज चला गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार दोपहर प्रियांशु ने अपने परिजनों से फोन पर बात की थी और दोबारा से जल्दी घर आने के लिए कहा था। राजीव गोयल ने बताया कि रविवार रात प्रियांशु दोस्त के साथ बाइक से एक बेकरी पर केक लेने गया था। केक खरीदने के बाद दोनों छात्र बाइक से वापस हॉस्टल लौट रहे थे। इसी बीच बोपाल चौराहे के पास एक कार चालक से बाइक सवार की टक्कर होने से बची। प्रियांशु ने कार चालक को ठीक से ड्राइव करने कहा। 
 
विज्ञापन

आरोपी कार चालक ने लगभग 200 मीटर पीछा करने के बाद ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हो गई थी। कार सवार युवकों ने चाकुओं से प्रियांशु पर ताबड़तोड़ वार किए और भाग गए। घायल प्रियांशु को दोस्त ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अहमदाबाद पुलिस ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का बुरा हाल हो गया। परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। एसओ पल्लवपुरम मुन्नेश सिंह मृतक छात्र के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed