महायोजना मंजूर : अब मेरठ में बहेगी विकास की गंगा, शहर से देहात तक पूरे होंगे लोगों के सपने
Meerut News : मेरठ में अब विकास की गंगा बहेगी। शहर से देहात तक लोगों के सपने पूरे होंगे। मेडा की मेरठ महायोजना-2031 को शासन की मंजूरी मिल गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के चहुंमुखी विकास के द्वार खुल गए हैं। मेडा की मेरठ महायोजना-2031 को शासन की मंजूरी मिल गई है। अब शहर से लेकर देहात तक सुनियोजित विकास की गंगा बहेगी। मेरठ विकास प्राधिकरण की सीमा में 305 नए गांवों को शामिल किया गया है। अब शासनादेश मिलते ही मेडा बोर्ड बैठक में इसे अंगीकार कर लागू कर देगा। इसके बाद एक क्लिक पर ही महायोजना के तहत जमीन का भू-उपयोग पता चल सकेगा।
मेरठ महायोजना- 2031 में 1043 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को शामिल किया गया है। यह महायोजना 2021 से लगभग दो गुना है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र में 75 फीसदी, व्यावसायिक क्षेत्र में 96 फीसदी और आवासीय क्षेत्र में 50 फीसदी का इजाफा किया गया है। इसके तहत गांव में क्लस्टर बनाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य तेज हो सकेंगे।
मेरठ महायोजना एक नजर में
भू-उपयोग महायोजना 2031 महायोजना 2021 इतना बढ़ा
आवासीय 12980.45 8670.58 49.7
व्यवसायिक 856.79 436.88 96.1
औद्योगिक 2820.86 1614.47 74.7
पब्लिक 3185.06 2524.98 26.1
पार्क व ओपन स्पेस 5163.03 3849.39 34.1
ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्ट 3039.37 2232.78 36.1
रीक्रिएशन व अन्य 678.63 389.56 74.2
शहरीकरण क्षेत्र 28724.19 19718.64 45.7
(उपलब्ध क्षेत्रफल हेक्टेयर में और बढ़ा क्षेत्र प्रतिशत में)
विकास प्राधिकरण की सीमा में 305 नए गांव शामिल
महायोजना में हस्तिनापुर, मवाना, लावड़, बहसूमा, सरधना, किठौर व खरखौदा क्षेत्र के 305 गांवों को शामिल किया गया है। इसमें औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्र शामिल किया गया है। महायोजना में बहसूमा की संभावित जनसंख्या 28,614, लावड़ की 57,462, हस्तिनापुर की 71, 316, सरधना की 1 लाख 48 हजार 278 तथा मवाना की दो लाख 14 हजार 808 आंकी गई है।
ऐसे बढ़ाया औद्योगिक क्षेत्र
क्षेत्र प्रतिशत महायोजना-2031
मवाना
औद्योगिक 6 127.29
व्यवसायिक 4 84.86
सरधना
औद्योगिक 8 118.21
व्यवसायिक 3.5 51.72
हस्तिनापुर
औद्योगिक 8 56.85
व्यावसायिक 4 28.43
लावड़
औद्योगिक 6 34.36
व्यवसायिक 3.5 20.04
बहसूमा
औद्योगिक 8 22.81
व्यवसायिक 4 11.41
2000 करोड़ का होगा निवेश
शासन की ट्रांजिट ओरिएंटेड डवलपमेंट (टीओडी) नीति के तहत आरआरटीएस कॉरीडोर पर मिश्रित भू-उपयोग को महायोजना में मंजूरी दी गई है। इसके तहत 3200 हेक्टेयर में मिश्रित भू उपयोग रहेगा। इसमें औद्योगिक, व्यवसायिक, आवासीय, शैक्षिक संस्थान आदि सभी मौजूद रहेंगे। करीब 2000 करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर उतरेगा। - अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष मेडा
यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: PM मोदी आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, 2014 के चुनाव में भी बुलंदशहर से ही फूंका था बिगुल
विकास को मिलेगी रफ्तार
शासन से आदेश आने के बाद अब महायोजना-2031 को मेडा की बोर्ड बैठक में अंगीकार किया जाएगा। रैपिड और चारों ओर बन रहे हाईवे के जाल सहित सभी विकास योजनाओं को महायोजना-2031 में शामिल किया गया है। अब देहात को भी मेडा के विकास क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है, लिहाजा देहात तक विकास कार्य होंगे। - विजय कुमार सिंह, नगर नियोजक, मेडा
यह भी पढ़ें: घायल दरोगा की हालत बेहतर: पहलवानी के बूते 30 वर्ष पहले PAC में भर्ती हुए थे मुन्नेश, साढ़े सात घंटे चला ऑपरेशन