फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Masked miscreants shot Mawana Vyapar Mandal President, stampede broke out in Gol Market.

Meerut: नकाबपोश बदमाशों ने मवाना व्यापार मंडल अध्यक्ष को गोली मारी, गोल मार्केट में मची भगदड़

Sun, 22 Jun 2025 11:30 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 22 Jun 2025 11:30 AM IST
सार

Meerut crime news: इमरान इलाही शनिवार रात रिश्तेदार के साथ घर लौट रहे थे। तभी बाइक पर आए तीन लोगों ने उनके कंधे में गोली मारी। इमरान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: Masked miscreants shot Mawana Vyapar Mandal President, stampede broke out in Gol Market.
अस्पताल में इमरान इलाही का उपचार और मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मवाना नगर के गोल मार्केट के पास शनिवार रात रिश्तेदार के साथ घर लौट रहे मवाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष इमरान इलाही को नकाबपोश तीन हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। हमलावर गोली मारने के बाद बाइक पर भाग निकले। घायल को इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इमरान की पीठ में कंधे के पास गोली लगी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

 

मवाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष इमरान इलाही का गोल मार्केट के पास जूतों का शोरूम है। वह बसपा के टिकट से नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लड़े थे। शनिवार शाम करीब 9:30 बजे वह अपने रिश्तेदार नसीम निवासी मीर मोहम्मद वाली गली के साथ खतौलिया चौक पर किसी मैकेनिक के यहां बाइक से गए थे। मैकेनिक के नहीं मिलने पर दोनों वापस लौट रहे थे। बाइक इमरान चला रहे थे। नसीम ने बताया कि गोल मार्केट के सामने पहुंचे तो बाइक पर सवार तीन आरोपी आए। उन्होंने मुंह कपड़े से ढक रखे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने पर बाजार में मची भगदड़
इनमें से एक ने इमरान इलाही पर फायर किया। गोली इमरान की पीठ में कंधे के पास लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई। गोली लगने के बाद इमरान सड़क पर गिर पड़े। बाइक सवार हमलावर प्रिया टाॅकीज वाले रास्ते की तरफ भाग गए। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने इमरान को मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच जानकारी की और बदमाशों की तलाश में लग गई। पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल हमलावरों के बारे में और जानलेवा हमले के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि पुलिस हमलावरों को तलाश कर रही है। परिजनों की तरफ से अभी हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। किसी से रंजिश की बात भी सामने नहीं आई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 

इमरान का रिश्तेदार नसीम तो नहीं थे निशाने पर
इमरान को जिस समय गोली मारी गई वह बाइक चला रहे थे। पीछे उनके रिश्तेदार नसीम बैठे थे। पीछे से जिस तरह गोली मारी गई, इससे आशंका है कि हमलावरों के निशाने पर नसीम तो नहीं थे। एसपी देहात का कहना है कि इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed