{"_id":"64228856892f064e240cf458","slug":"meerut-martyrs-daughter-threatened-of-murder-in-kankarkheda-accused-trying-to-occupy-the-house-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कंकरखेड़ा में शहीद लांसनायक की बेटी को हत्या की धमकी, मकान पर कब्जे का प्रयास कर रहा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कंकरखेड़ा में शहीद लांसनायक की बेटी को हत्या की धमकी, मकान पर कब्जे का प्रयास कर रहा आरोपी
Tue, 28 Mar 2023 11:56 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:56 AM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा के शहीद लांसनायक देशपाल सिंह की बेटी एसएसपी पर प्रार्थनापत्र के साथ पहुंची। उन्होंने बताया कि उनकी मां का हत्यारोपी उन्हें लगातार हत्या की धमकी दे रहा है और उनके मकान पर कब्जा करना चाहता है। पीड़ित बेटी ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित श्रद्धापुरी फेस वन निवासी प्रिया चौधरी पुत्री शहीद देशपाल सिंह ने सोमवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा। युवती ने बताया कि उनकी मां की हत्या का आरोपी मकान पर कब्जा करना चाहता है। आरोप है कि आरोपी उनकी भी हत्या करने की कोशिश कर रहा है। एसएसपी ने थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रिया चौधरी ने बताया कि उनके पिता देशपाल सिंह सेना में लांसनायक थे। 2003 में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में वह शहीद हो गए थे। आरोप था कि 2009 में उनके चाचा संजय तोमर ने उनकी मां बबीता की हत्या कर दी थी। इस संबंध में संजय को जेल हो गई थी। इस समय वह जमानत पर है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आरोपी मां का वीडियो वायरल: खूब लगा रही ठुमके, पूर्व पार्षद के साथ मिलकर बेटे-बेटी को उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
उनकी जानमाल का खतरा देखते हुए कोर्ट ने संजय तोमर को हिदायत दी थी कि वह उनके घर के आसपास नहीं जाएंगे। यदि वह वहां दिखाई दिए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
युवती ने बताया कि 24 मार्च की सुबह जब वह अपने भाई और संरक्षक के साथ गाड़ी से दूध लेने के लिए जा रही थी तो संजय तोमर ने उनकी हत्या की नीयत से गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में वह बाल-बाल बच गए थे। मामले की जानकारी कंकरखेड़ा थाने में दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने युवती को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।