{"_id":"641ad0c9a96716fe8d0254b6","slug":"meerut-married-woman-going-on-a-date-in-court-with-her-father-was-picked-up-at-gunpoint-in-hastinapur-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: हस्तिनापुर में पिता के साथ कोर्ट में तारीख पर जा रही विवाहिता को तमंचे के बल पर उठाया, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: हस्तिनापुर में पिता के साथ कोर्ट में तारीख पर जा रही विवाहिता को तमंचे के बल पर उठाया, मचा हड़कंप
Wed, 22 Mar 2023 03:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 22 Mar 2023 03:26 PM IST
सार
मेरठ से सटे हस्तिनापुर के बामनौली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता को उसके पति ने तमंचे के बल पर उठा लिया। बताया गया कि विवाहिता अपने पिता के साथ कोर्ट में तारीख पर जा रही थी। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विवाहिता के पिता से पूछताछ करते भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के हस्तिनापुर में बुधवार उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया गया। मामला थाना क्षेत्र के गांव बामनौली का है। जहां पर एक विवाहित अप अपनी मां और पिता के साथ कार में सवार होकर कोर्ट जा रही थी। यहां बीच रास्ते में बदमाशों ने तमंचे के बल पर अगवा कर लिया और अपने साथ ले गए। खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया युवती के पिता ने युवती की बरामदगी को लेकर थाने पर भी तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बामनौली निवासी सतनाम सिंह पुत्र गुरबचन सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे वह अपनी पत्नी बलविंदर कौर और अपनी बेटी शरणवीर कर के साथ मेरठ कोर्ट में तारीख के लिए जा रहा था। उसकी बेटी का पति के साथ विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
आज सुबह जब वह चेतावाला गांव के समीप पहुंचा तो उसके दामाद ने अपने अन्य साथियों के साथ अपनी कार को उनकी कर के आगे लगा दिया और तमंचे के बल पर उसकी कार में बैठी बेटी को जबरन अपने साथ ले गया। दामाद ने बेटी के साथ मारपीट भी की और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं क्षेत्र में आग की तरह खबर फैल गई और सैकड़ों लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित पिता की ओर से थाने पर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई गई है।