फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Married Maulana absconded after getting a student pregnant after nikaah

Meerut: छात्रा को प्रेम जाल में फंसा कर शादीशुदा मौलाना ने किया निकाह, गर्भवती होने पर हुआ फरार

Fri, 13 Jan 2023 04:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 13 Jan 2023 04:35 PM IST
सार

पहले से शादीशुदा एक मदरसे के मौलाना ने छात्रा को झूठे प्रेम जाल में फंसाकर निकाह कर लिया। छात्रा गर्भवती हुई तो मौलाना उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है।

विज्ञापन
Meerut: Married Maulana absconded after getting a student pregnant after nikaah
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पहले से शादीशुदा एक मदरसे के मौलाना ने छात्रा को अपने झूठे प्रेम के जाल में फंसा कर उससे निकाह रचा लिया। अब आठ महीने की गर्भवती छात्रा को छोड़कर मौलाना अपनी पहली बीवी के पास जाकर रहने लगा है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सरधना कस्बे की रहने वाली युवती शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। युवती ने बताया कि वह डेढ़ साल पहले बीएएमएस कर रही थी। वहीं, उसकी छोटी बहन कस्बे के मदरसा जन्नतुल बगिया में पढ़ाती थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मवाना में छात्रा को मारी गोली, बागपत में विपुल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें ताजा खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि मदरसे के मौलाना अबूजर ने खुद को अविवाहित बताकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। कुछ दिन लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद मौलाना ने उससे शादी कर ली और मुरादनगर में रहने लगा। इसी बीच युवती को पता चला कि मौलाना पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।


युवती ने मौलाना की इस बात का विरोध किया तो मौलाना आठ महीने की गर्भवती दूसरी बीवी को छोड़कर अपनी पहली बीवी के पास जाकर रहने लगा। पीड़िता का आरोप है कि अब अबूजर और उसका परिवार उसे अपने घर में रखने से इनकार कर रहे हैं।

एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने मौलाना पर अपनी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed