फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: मवाना में छात्रा को मारी गोली, BSF में तैनात जवान की हार्ट अटैक से मौत, पढ़ें ताजा खबरें

Fri, 13 Jan 2023 09:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 13 Jan 2023 09:05 PM IST
खास बातें

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में सर्दी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन शीतलहर का कहर जारी है। गुरुवार रात को हुई बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार की सुबह हल्की धूप से कोहरे से राहत मिली।

विज्ञापन
Meerut News Live:Read west up latest News today in one click
शहीद जवान सुदेश - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:58 PM, 13-Jan-2023
शहीद जवान सुदेश - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के गांव अफजलपुर पावटी निवासी सुदेश कुमार सीमा सुरक्षा बल में सिपाही के पद पर बिहार के नेपाल बॉर्डर पर सिकोर में तैनात था। सुदेश कुमार की ड्यूटी पर शुक्रवार सुबह मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक सुदेश कुमार को हार्ट अटैक हुआ था। मृतक की पत्नी दुर्गेशवती भी सीमा सुरक्षा बल में तैनात है। मृतक के दो पुत्री हैं।
03:20 PM, 13-Jan-2023

विपुल हत्याकांड: कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बडौत कंडेरा गांव के विपुल हत्याकांड में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे एक हत्यारोपी को भी गिरफ्तार किया है, जबकि इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 
 
विज्ञापन
03:04 PM, 13-Jan-2023
वेतन न मिलने से शिक्षकों ने एओ का घेराव कर किया प्रदर्शन 
बिजनौर में दिसंबर माह का वेतन जारी ना होने के विरोध में शिक्षक शिक्षिकाओं ने वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आंदोलित शिक्षकों ने एओ का घेराव कर धरना दिया। 
परिषदीय शिक्षकों को दिसंबर 2022 का वेतन अभी तक नहीं मिला है, जिससे शिक्षक, शिक्षिकाओं में भारी रोष व्याप्त है। आज विभिन्न संगठनों के सदस्य वित्त एवं लेखाधिकारी ( बेसिक शिक्षा) सत्यपाल तोमर से मिले तथा वेतन प्रदान करने हेतु ज्ञापन दिया। शिक्षकों ने कहा कि वेतन न मिलने से शिक्षकों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जीवन बीमा की किस्त, हाउस लोन की किस्त जमा न हो पाने की स्थिति में शिक्षकों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। हद यह है कि विभाग की ओर से दिया जाने वाला दिवाली का बोनस अभी तक नहीं दिया गया है।
02:31 PM, 13-Jan-2023

बड़ौत में टावर हटवाने को लेकर हंगामा, भूख हड़ताल की चेतावनी, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

बड़ौत के कोकब विहार कालोनी में लगाए जा रहे मोबाइल टावर हटवाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को काॅलोनी के लोगों ने तहसील पहुंचकर हंगामा किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 
लोगो का कहना है कि काॅलोनी का रहने वाला हनीफ अपने भवन की छत पर टावर लगवा रहा है। जिससे निकलने वाली रेडिएशन से बीमारियां लगने का खतरा है। लोगों ने बुजुर्गों व बच्चों को रेडिएशन से लगने वाली बीमारियों हवाला देकर टावर किसी दूसरे स्थान पर टावर को लगाएं जाने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर तहसील में भूख हडताल शुरू करने की चेतावनी दी। एसडीएम सुभाष सिंह ने कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।
02:29 PM, 13-Jan-2023

बागपत के बिनौली में बीडीसी बैठक में डेढ़ करोड़ के प्रस्ताव पारित

बागपत जनपद  में खंड विकास मुख्यालय बिनौली के सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न विकास कार्यों के क्रियान्वयन हेतु डेढ़ करोड़ की धनराशि के 21 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गये।

बैठक का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर ने दीप प्रवजलित कर किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पंचायत निधि से गांवों में अधिक से अधिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस बार करीब 21 विकास कार्यो हेतु डेढ़ करोड़  की धनराशि के प्रस्ताव पारित किए गए।
एडीओ समाज कल्याण प्रवेंद्र सिंह ने  गत वर्ष बैठक में पारित हुए प्रस्तावों के अंतर्गत हुए विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत कर पुष्टि की और विधवा, वृद्धा पेंशन तथा सामूहिक विवाह योजना के बारें में बताया। कृषक सेवा सहकारी समिति प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने समिति की लाभकारी योजनाओं की जानकारी, एडीओ आइएसबी सचिन कुमार ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह व एडीओ एग्रीकल्चर सजंय कुमार ने कृषि संबंधित जानकारी दी। बैठक का संचालन पूर्व एडीओ योगेंद्र मलिक ने किया। 
01:57 PM, 13-Jan-2023

सड़क हादसे में सद्दाम की मौत , परिजनों मचा कोहराम

बिजनौर में शेरकोट थाना क्षेत्र के शेरकोट हरेवली रोड पर सद्दाम (29) की गुरुवार देर रात सड़क हादसे मे मौत हो गई, जबकि उसका साथी समीर पुत्र तस्लीम चोटिल हो गया l

थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरेवली रोड पर गांव शहजादपुर के अड्डे के निकट बाइक पर सवार सद्दाम पुत्र मोहम्मद यूनुस निवासी गांव मंधोरा की गुरुवार रात लगभग 8 बजे गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली से सद्दाम की बाइक टकरा गई। जिसके कारण उसकी बाइक सड़क पर गिर गई और सद्दाम व उसका साथी गभीर रूप से घायल हो गए। वहीं राहगीरों की मदद से एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को धामपुर सीएचसी ले जाया गया l जहां पर डॉक्टरों  ने सद्दाम को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल समीर का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
पुलिस शव को अपने कब्जे ले कर पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर के लिए भिजवा दिया l प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया हैl अभी घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है l
विज्ञापन
विज्ञापन
01:42 PM, 13-Jan-2023

मंसूरपुर में चीनी मिल ने 19.64 करोड़ रुपए का भुगतान किया

मंसूरपुर। शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि शुगर मिल द्वारा 31 दिसंबर तक खरीदें गए गन्ने का 19 करोड़ 64 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुगर मिल सरकार के निर्देश अनसार गन्ना खरीद के 14 दिन के अंदर भुगतान कर रही है।
12:59 PM, 13-Jan-2023

घर के बाहर गन्ने से भरी ट्राॅली चोरी, पुलिस को सौंपी तहरीर

बिजनोर में मंडावली थानाक्षेत्र के गांव मंझाड़ी में घर के बाहर खड़ी करने से भरी ट्राॅली गुरुवार को चोरों ने चोरी कर ली। चोरी की तहरीर मिलने पर मंडावली पुलिस जांच में जुटी है।
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मंझाड़ी निवासी किसान ओमपाल सिंह ने नजीबाबाद चीनी मिल जाने के लिए घर के बाहर गन्ने से भरी ट्राॅली खड़ी की थी। ट्राॅली में करीब 55 क्विंटल गन्ना भरा था। गुरुवार रात चोरों ने ट्राॅली चोरी कर ली। किसान ओमपाल की सूचना पर रात्रि में ही मंडावली पुलिस मौके पर पहुंची। मंडावली पुलिस ने रात में कई जगहों पर ट्रैक्टर ट्रॉली की तलाश की, लेकिन गन्ने से भरी ट्राली का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित किसान ओमपाल ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है।
11:38 AM, 13-Jan-2023

पूर्व मंत्री हाजी याकूब और सारिक प्रदेश में माफिया घोषित 

हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
जेल में बंद अवैध मीट फैक्टरी संचालन और गैंगस्टर के आरोपी पूर्व राज्यमंत्री हाजी याकूब कुरैशी को शासन ने प्रदेश स्तर पर आपराधिक माफिया घोषित किया है। शासन स्तर पर पुराने और नए मामलों में निगरानी के साथ ही नए मुकदमों में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। 

हाजी याकूब की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शासन स्तर पर आपराधिक माफिया घोषित होने के बाद इनकी संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई के साथ ही दर्ज मुकदमों में पैरवी के लिए न केवल शासन स्तर से निगरानी होगी बल्कि वहां से विधिक राय भी पुलिस अधिकारियों को दी जाएगी ताकि कानूनी शिकंजा कसा जा सके। 
10:54 AM, 13-Jan-2023

छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में प्रबंधक गिरफ्तार

मेरठ में छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अल्पसंख्यक छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में पुलिस ने मेरठ से आरोपी उस्मान को गिरफ्तार किया है। आरोपी उस्मान के खिलाफ 2010 में मुकदमा दर्ज हुआ था।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed