फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Man who shot and killed his father in front of his daughters was injured in a police encounter

Meerut: बेटियों के सामने पिता की गोली मारकर हत्या करने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल

Thu, 06 Jun 2024 05:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Jun 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Man who shot and killed his father in front of his daughters was injured in a police encounter
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दो मासूम बेटियों के सामने पिता की सिर में गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी बिलाल पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मंगलवार रात जुर्रानपुर रेलवे फाटक के पास स्विमिंग पुल परिसर में जैदी फार्म निवासी अरशद की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया था। एक आरोपी दानिश को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। तीन आरोपी अभी भी इस मामले में फरार हैं।

दोनों पक्षों के बीच कई माह से रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी पक्ष ने अरशद की हत्या का एलान किया था।

अरशद मंगलवार शाम जुर्रानपुर रेलवे फाटक के पास अपनी पुत्री आयत और कुलसुम को स्विमिंग पूल में नहलाने गया था। तभी जैदी फार्म निवासी बिलाल अपने भाईयों और पड़ोसियों के साथ पहुंचा और तमंचा सिर से सटाकर अरशद की हत्या कर दी।

अरशद के परिजनों ने रंगदारी न देने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में फरार तीन और आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed