मेरठ: शराब पीने से रोका तो युवक ने अपनी ही गर्दन पर चला दिया चाकू, काटी हाथ की नस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
मोहल्ला सैनी नगर निवासी अजित बुधवार देर रात शराब पीकर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने पर युवक ने शराब के नशे में परिजनों से गाली गलौज की। परिजनों ने इसका विरोध किया और शराब पीने से युवक को मना किया। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने पहले तो अपने हाथ की नस काट ली और बाद में चाकू से गले काट लिया।
इस पर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने आनन -फानन में पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और गंभीर हालत में युवक को गंगानगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना इंचौली पुलिस का कहना है कि युवक शराब के नशे में था। फिलहाल युवक की हालत में सुधार है।