फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Man Shot Dead in Hotel, Body Dumped in Canal; Three Arrested

सरवर हत्याकांड का खुलासा: होटल में गोली मारकर हत्या, बेडशीट में बांध शव नहर में फेंका, तीन गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 02:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Aug 2026 02:44 PM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर में 16 अगस्त से लापता सरवर की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। होटल में गोली मारकर हत्या के बाद शव नहर में फेंकने के मामले में मुख्य आरोपी राहुल समेत तीन गिरफ्तार हुए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Man Shot Dead in Hotel, Body Dumped in Canal; Three Arrested
सरवर हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के बस्तौरा नारंग गांव से 16 अगस्त से लापता सरवर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार सरवर को गढ़ चौपला के पास एक होटल में ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या की गई और शव को बेडशीट में बांधकर मध्य गंग नहर में फेंक दिया गया। बाद में उसका शव हापुड़ जिले के नानपुर गांव के जंगल में रजवाहे के किनारे मिला था। मामले में मुख्य आरोपी राहुल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटल मालिक और मैनेजर पर साक्ष्य मिटाने का आरोप है।

विज्ञापन


16 अगस्त को राहुल के साथ निकला था सरवर
मृतक के भाई रूस्तम के अनुसार, सरवर 16 अगस्त को असीलपुर कौठरा निवासी राहुल के साथ घर से निकला था। सरवर कैराना में भी रहता था, इसलिए परिजनों को लगा कि वह वहां गया होगा। बाद में उसका मोबाइल बंद आने लगा। रूस्तम का कहना है कि उसी दिन सरवर से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि कुछ लोगों ने उसे पकड़ रखा है। परिवार ने उस समय इसे गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन

हापुड़ में मिला शव, मोर्चरी में हुई पहचान
बाद में परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से हापुड़ के नानपुर गांव के जंगल में अज्ञात शव मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद वे हापुड़ मोर्चरी पहुंचे और शव की पहचान सरवर के रूप में की। मृतक के भाई की तहरीर पर नजाकत निवासी सारंगपुर और राहुल के खिलाफ हस्तिनापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

होटल में गोली मारने का आरोप
पुलिस की विवेचना में सामने आया कि राहुल अपने साथियों के साथ सरवर को मोटरसाइकिल से गढ़ चौपला यानी स्याना चौराहे के पास स्थित एक होटल में ले गया था। आरोप है कि होटल के कमरे में सरवर की गोली मारकर हत्या की गई। इसके बाद शव को बेडशीट में बांधकर मध्य गंग नहर में फेंक दिया गया।

राहुल से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद
हस्तिनापुर पुलिस और स्वाट टीम देहात ने चेकिंग के दौरान राहुल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, सैमसंग मोबाइल और घटना में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई।

होटल मालिक और मैनेजर भी गिरफ्तार
राहुल की निशानदेही पर पुलिस ने होटल मालिक रोबिन निवासी झड़ीना और मैनेजर ओमेन्द्र निवासी लोधीपुर झपका को भी गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों को घटना की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। पुलिस के अनुसार दोनों ने होटल के कमरे में मौजूद खून आदि साफ कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बेडशीट के रंग से मिलता-जुलता तकिये का कवर भी बरामद किया है।

अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed