अमर उजाला EXCLUSIVE: खर्च उठाने के नाम पर बच्चियों से दरिंदगी, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉश कालोनी में बीमा कंपनी के एक पूर्व अधिकारी का आलीशान मकान है। इस शख्स के ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ने इसकी हैवानियत की पोल खोल दी। लगभग 65 वर्षीय यह पूर्व अधिकारी खुद को सामाजिक व्यक्ति बताकर लोगों से हमदर्दी जताकर उनकी मासूम, भोली-भाली बेटियों को बहला-फुसलाकर अपना शिकार बनाता है।
गुरुवार सुबह पुलिस ने आरोपी शख्स विमल चंद को सेक्टर छह, जागृति विहार उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से मामले में सच्चाई उगलवाने में लगी है। पुलिस ने बच्चियों के परिजनों से भी मामले में पूछताछ की है।
फुटेज में देखा गया कि एक नहीं, चार-पांच मासूम बच्चियों के साथ यह दरिंदगी कर रहा है। यह शख्स बच्चियों के साथ घिनौना कृत्य कर रहा है और आसपास के लोग इससे बेखबर हैं। जबकि फुटेज में देखा गया कि इस व्यक्ति के मकान में नाबालिग बच्चियों का आना-जाना लगा रहता है।
बच्चियों के साथ महिलाएं भी आती हैं। सीसीटीवी फुटेज से यह साफ है कि कुछ महिलाएं भी इस कृत्य में शामिल हैं। एक फुटेज में दो व्यक्तियों के बीच में एक बच्ची भी बैठी दिखाई दे रही है।
फोटो ऐसे कि नहीं कर सकते प्रकाशित
इस व्यक्ति का घिनौना कार्य कैमरे में कैद हुआ है। इस घृणित काम के सीसीटीवी फुटेज अमर उजाला को मिले हैं, जिन्हें प्रकाशित नहीं किया जा सकता है।
बच्चियों के परिवार से भी संपर्क
बच्चियों के परिवार भी इस व्यक्ति के संपर्क हैं, जिनको हमदर्दी जताकर वह पैसा देता है। बच्चियों के परिवारों को इस शख्स की घिनौनी हरकतों का पता है या नहीं, इसका खुलासा तो पुलिस-प्रशासन की जांच में होगा।
पुलिस की भी पोल खुल गई
इस मामले में मेडिकल थाना पुलिस भी कम गुनहगार नहीं है। इस व्यक्ति के कारनामों की जानकारी होने पर थाना पुलिस उसके पक्ष में उतर गई। एक युवक ने इस शख्स की सीसीटीवी कैमरे में कैद घिनौनी हरकतों को पैन ड्राइव में लिया और उसके घर पर भेजा।
इसके बाद आरोपी ने एसओ मेडिकल से मुलाकात की। इससे जाहिर होता है कि पुलिस ने साठगांठ कर ली। फुटेज लेने वाले युवक को भी एसओ मेडिकल कैलाश चंद ने धमकाया। एसओ और युवक का एक ऑडियो भी अमर उजाला के पास है।
पत्नी की हो चुकी मौत, बेटी विदेश में
इस व्यक्ति की पत्नी की करीब नौ साल पहले मौत होना बताया गया। एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है और वह अमेरिका में जॉब कर रही है। यह शख्स रिटायरमेंट के बाद लोगों को झांसे में लेता व उनकी मासूम बच्चियों की अस्मत लूटता है। इस रैकेट में महिला भी शामिल है, जोकि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रही है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/