Meerut: गृह क्लेश के चलते गंगनहर में कूदा युवक, बचाने उतरे दोस्तों में एक लापता, दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
दोस्त युवक को नहर से बचाकर बाहर लेकर आ गए। जबकि बचाने के लिए साथ में कूदा एक अन्य युवक नहर में डूबकर लापता हो गया
विस्तार
मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग के अटेरना गंगनहर पुल पर गृह क्लेश के चलते एक युवक गंगनहर में कूद गया। उसके दोस्त उसे बचाने के लिए नहर में कूूद गए।
दोस्त युवक को नहर से बचाकर बाहर लेकर आ गए। जबकि बचाने के लिए साथ में कूदा एक अन्य युवक नहर में डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं लग पाया।
यह भी पढ़ें: कातिल पत्नी का कबूलनामा: हमें मारना चाहते थे, हमने उन्हें ही मार दिया! पति की हत्या का रविता को नहीं पछतावा
हालांकि दोस्तों ने काफी दूर जाकर मशक्कत के बाद हर्ष को बचा लिया। जैसे ही वह हर्ष को पकड़कर बाहर निकल रहे थे तो अचानक संदीप गोस्वामी पानी के तेज बहाव में बह गया। मौके पर भीड़ लग गई। परिजनों में घटना को लेकर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
उधर, संदीप के नहर में डूब जाने की सूचना से परिजन गमजदा हो गए। आनन फानन में परिजन व ग्रामीण अटेरना पुल पहुंचे। देर रात तक स्थानीय गोताखोरों के साथ परिजन भी संदीप की तलाश में लगे रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि गंग नहर में लापता संदीप की तलाश में स्थानीय गोताखोरों से कराई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार को पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश कराई जाएगी।