फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Man injured in firing during wedding ceremony in Meerut after dispute

Meerut: सरधना में शादी समारोह में चली गोली, पुरानी रंजिश में 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल

Sat, 28 Mar 2026 06:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Mar 2026 06:06 PM IST
सार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव छुर में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हुई फायरिंग में 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेरठ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Man injured in firing during wedding ceremony in Meerut after dispute
घायल व्यिक्त्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव छुर में एक शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया, जिसमें फायरिंग होने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव निवासी कर्मवीर उर्फ भोलू पुत्र कटार सिंह शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान शराब पीने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: पश्चिम बंगाल को मथने में जुटे पश्चिमी यूपी के सियासतबाज, सीख रहे लोकल टोन, इस बात पर दे रहे जोर
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जबड़े में लगी गोली, हालत गंभीर
विवाद के दौरान हुई फायरिंग में कर्मवीर के जबड़े में गोली लग गई। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। परिजनों और मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने कर्मवीर की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुरानी रंजिश की भी सामने आई बात
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही पुरानी रंजिश चली आ रही थी। शादी समारोह के दौरान शराब को लेकर हुई कहासुनी ने विवाद को और बढ़ा दिया, जिसके बाद फायरिंग की घटना हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed