फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Man found hanging from mango tree in Sarurpur, police investigating

Meerut: सरूरपुर में आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 13 Jun 2025 04:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 13 Jun 2025 04:51 PM IST
सार

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा गांव के जंगल में आम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय गुल्लू पुत्र जब्बार के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
Meerut: Man found hanging from mango tree in Sarurpur, police investigating
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा गांव के जंगल में शुक्रवार को एक युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला। शव को देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

मृतक की पहचान हर्रा कस्बा निवासी 30 वर्षीय गुल्लू पुत्र जब्बार के रूप में हुई है। युवक का शव आम के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ मिला, जिससे प्रारंभिक रूप से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Murder: दरिंदगी के बाद महिला की निर्मम हत्या, चार दिन बाद पहचान, एक दबोचा, खुलासे के करीब पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों से पूछताछ और मौके की स्थिति के आधार पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पूरे गांव में शोक और सन्नाटा का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed