{"_id":"622d950288f9060c2f69c3d8","slug":"meerut-man-commits-suicide-by-hanging-in-daurala-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: दौराला में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: दौराला में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 13 Mar 2022 12:23 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:23 PM IST
सार
मेरठ के दौराला में व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
suicide
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से सटे दौराला थानाक्षेत्र के सरसवा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सरसवा निवासी अमित 40 वर्ष पुत्र जगदीश घर पर अकेला रहता था। उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही थी। वही, पिता और माता एक बाग में रखवाली करते हैं। रविवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने अमित के घर में अंदर जाकर देखा तो ऊपर वाले कमरे में अमित का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पड़ोसियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन