फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut man cheated lakhs from NRI woman in the name of Make in India

एनआरआई महिला से मेक इन इंडिया के नाम पर लाखों की ठगी, एसएसपी से लगाई गुहार 

Sun, 09 Jun 2019 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Jun 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Meerut man cheated lakhs from NRI woman in the name of  Make in India
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ में एक शख्स ने खुद को रेलवे अधिकारी बताकर शास्त्रीनगर निवासी एनआरआई महिला से निवेश के नाम पर सवा छह लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़िता ने एसपी क्राइम से मिलकर शिकायत की।
विज्ञापन


एसपी क्राइम डॉ बीपी अशोक के अनुसार शास्त्रीनगर डी ब्लॉक निवासी शालिनी शर्मा मैनचेस्टर यूके में शिक्षिका हैं। शालिनी के पास करीब सवा तीन साल पहले समीर कपूर नाम के व्यक्ति की कॉल आई। उसने खुद को रेलवे में लायजन ऑफिसर बताया। 
विज्ञापन


समीर ने बताया कि मेक इन इंडिया के तहत उनकी कंपनी रेलवे पार्ट्स बनाकर सप्लाई करती है। उसने कंपनी में निवेश का झांसा दिया। पहले तो महिला ने निवेश करने से इंकार किया। बाद में आरोपी ने शालिनी के परिजनों से मिलकर पूरी योजना बताकर 6.30 लाख रुपये ले लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शालिनी का आरोप है कि निवेश करने का न तो कोई फायदा हुआ और न ही उनके रुपये लौटाए गए। दो साल पहले जब पीड़िता ने आरोपी से रकम मांगी तो वह गुमराह करता रहा। एसपी क्राइम का कहना है कि साइबर सेल को इसकी जांच दी गई है। 

कार्ड बदलकर 20 हजार उड़ाए
लिसाड़ीगेट के समर गार्डन निवासी शहजाद ने एसपी क्राइम से शिकायत की कि हापुड़ अड्डा स्थित बैंक के एटीएम में रुपये निकालने के दौरान एक व्यक्ति ने उसका कार्ड बदल दिया। बाद में उसके मोबाइल पर मेसेज आया तो पता चला कि दो बार में बीस हजार रुपये खाते से निकल गए। एसपी क्राइम ने साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed