{"_id":"6890e6828fa3a8e71d0f8723","slug":"meerut-man-beaten-over-eve-teasing-allegation-on-abu-lane-police-term-it-a-scuffle-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: युवती से छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पिटाई, पुलिस ने कहा- सिर्फ मारपीट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: युवती से छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पिटाई, पुलिस ने कहा- सिर्फ मारपीट का मामला
Mon, 04 Aug 2025 10:30 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:30 PM IST
सार
मेरठ के आबूलेन इलाके में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में युवक की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया लेकिन छेड़छाड़ से इनकार करते हुए सिर्फ मारपीट का मामला बताया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ शहर के आबूलेन इलाके में कांठ के पुल के पास सोमवार रात उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।
पीड़ित युवती ने बताया कि वह एक आउटलेट में नौकरी करती है और रात को ड्यूटी के बाद घर लौट रही थी। जैसे ही वह कांठ के पुल के पास पहुंची, तभी एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी और गाली-गलौज करने लगा।

शोर सुनकर लोग पहुंचे, युवक को पकड़कर पीटा
युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी की घेराबंदी कर दी। आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। मौके पर हंगामा होने लगा और पुलिस को सूचना दी गई।
सिर्फ मारपीट, कोई तहरीर नहीं
सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। युवक की पहचान एजाज निवासी बुढ़ाना गेट के रूप में हुई है।
इस बीच सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का नहीं है, बल्कि दो पक्षों के बीच मारपीट का है। दोनों ही पक्षों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। आरोपी युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी।
सवालों में पुलिस की प्रतिक्रिया
हालांकि स्थानीय लोग और मौके पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शी इसे छेड़छाड़ का गंभीर मामला बता रहे हैं। वहीं, पुलिस द्वारा इसे केवल मारपीट और आपसी कहासुनी बताने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।