{"_id":"67d04f9688b5d028270d7e2d","slug":"meerut-main-accused-of-making-the-video-viral-after-a-deadly-attack-has-been-arrested-2025-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जानलेवा हमला कर वीडियो वायरल करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज व सिपाही पर गिरी थी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जानलेवा हमला कर वीडियो वायरल करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज व सिपाही पर गिरी थी गाज
Tue, 11 Mar 2025 08:28 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 11 Mar 2025 08:28 PM IST
सार
जानलेवा हमला कर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिकंदर लोधी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Arrest
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के बजौट गांव के जंगल में रिठानी निवासी विनय पर जानलेवा हमला कर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिकंदर लोधी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दो आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी सतीष कुमार और कांस्टेबल तालिब हसन को लाइन हाजिर किया था। वहीं, चौकी प्रभारी, कांस्टेबल और थाना प्रभारी विष्णु कुमार गौतम की प्रारंभिक जांच भी शुरू करा दी थी।
विज्ञापन
टीपीनगर क्षेत्र के नई बस्ती लल्लापुरा निवासी सिकंदर लोधी की दो माह पूर्व विनय ने बेरहमी से पिटाई की थी। घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया था। इसका बदला लेने के लिए सात मार्च को सिकंदर, नितिन, सनी, गुरु, अखिलेश ने बजौट के जंगल में विनय पर जानलेवा हमला कर दिया था।
सिकंदर ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पहले मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जानलेवा हमले और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को इस मामले में सनी और अखिलेश को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को सिकंदर लोधी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।