फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Main accused of attack on junior doctor in medical college arrested, but doctor still worried

Meerut: मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मगर डॉक्टर अभी भी चिंतित

Fri, 04 Oct 2024 01:53 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 04 Oct 2024 01:53 AM IST
सार

डॉक्टरों पर हमले के मामले में पुलिस अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन
Meerut: Main accused of attack on junior doctor in medical college arrested, but doctor still worried
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल कालेज में जूनियर डाक्टर मनीष पर हमला करने के मुख्य आरोपी परम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने एक आरोपी सौरभ को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

 

मवाना क्षेत्र के गांव भैसा निवासी 46 वर्षीय कविता को सोमवार प्यारे लाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। महिला के परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया था। इसके बाद मारपीट की गई थी। मारपीट में जूनियर डाक्टर मनीष के सिर में गंभीर चोट लगी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना पर रोष जताते हुए जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर इमर्जेंसी गेट पर ताला डाल दिया था। डॉक्टर धरने पर बैठ गए थे। पुलिस व कॉलेज प्रशासन ने जूनियर डाक्टरों को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। 
बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी परम चौधरी को पकड़ने के लिए गांव भैंसा में दबिश दी। वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन

डॉक्टर बोले- सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता चाहिए, तभी करेंगे काम
मेडिकल कॉलेज में काम पर लौटने के बाद जूनियर डाक्टर बृहस्पतिवार को प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता से मिले। उन्होंने कहा कि वे काम पर तो लौट आए हैं, लेकिन उनके लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए। नहीं तो वे काम नहीं करेंगे। 

प्राचार्य ने उनसे कहा कि हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इमरजेंसी में पुलिस और पूर्व सैनिक सिक्योरिटी गार्ड के रूप में लगा दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे ठीक करा दिए गए हैं। भविष्य में और बेहतर व्यवस्था की जाएगी। चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था उनकी प्राथमिकता है। इसके बाद जूनियर डॉक्टर चले गए और अपने काम में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed