फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Mahotsav begins...Glimpse of culture seen with songs and music

Meerut News: मेरठ महोत्सव शुरू...गीत-संगीत के साथ दिखी संस्कृति की झलक

Sun, 22 Dec 2024 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Meerut Mahotsav begins...Glimpse of culture seen with songs and music
- कलाकारों ने भरतनाट्यम के साथ चाऊ नृत्य कर सबका मन मोहा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गीत-संगीत के साथ कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों के साथ शनिवार को विक्टोरिया पार्क में मेरठ महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया। एक ही स्थान पर मेरठ की कला, संस्कृति, विरासत, व्यापार और उद्योगों के विकास की झलक दिखाई दी। बॉलीवुड क्लासिक्स के साथ कार्यक्रम हुए। वर्तमान समय में भारतीय परंपरा में आर्ट के महत्व और साहित्य के बदलते परिवेश पर परिचर्चा भी की गई।
21 से 25 दिसंबर तक होने वाले इस आयोजन के लिए मुख्य मंच पर सुबह से शाम तक कार्यक्रम हुए। रजनीश बिष्ट की टीम ने नजीर एवं कथा कीर्तन किया। सायंकाल यूट्यूब स्टार ध्रुवा इंस्टीट्यूट ऑफ डांस के कलाकारोंं ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। पपेट शो के साथ चाऊ डांस ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। चंद्रकांत ने ओड़िसा नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पद्मश्री भारत भाूषण, पद्मश्री कवल सिंह चौहान, पद्मश्री सेठपाल सिंह, पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने पर्यावरण को बचाने और नमामि गंगा विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कला से संबंधित वर्कशॉप पद्मश्री जय प्रकाश ने की। हैंडलूम मिनिस्ट्री के तहत केएल इंटरनेशनल की संध्या सिंह, गीतू ने स्कूली बच्चों को ब्रेन गेम्स खिलाए। इंडस वैली की सभ्यता, राजा और रानी और बदलते भारत को दिखाया। बीडीएस और डीपीएस के बच्चों ने विभिन्न तरह के खेल खिलाए।
विज्ञापन

- 200 एक्जीबीटर्स ने स्टॉलों पर दिखाए उत्पाद
- वर्मी दोस्त संस्था की ओर से वर्मी कंपोस्ट का स्टॉल लगाया गया। संजीव अग्रवाल और आशुतोष अग्रवाल ने आर्ट और ज्वेलरी का स्टॉल लगाया। मतीन अंसारी ने मेरठ के खादी की विशेषता बताई। बैंड बाजा क्लस्टर की ओर से उवेश ने स्टॉल लगाया। मेरठ की जीआई टैग कैंची क्लस्टर का स्टॉल शरीफ अहमद ने लगाया। महावीर अग्रवाल ने मेरठ का इंडस्ट्रीयल प्लेज पार्क दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्टार्टअप संवाद में सफल उद्यमी बनने के दिए सुझाव
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। स्टार्टअप संवाद में विश्व प्रसिद्ध कंपनियों में काम कर रहे लोगों ने शहर के स्कूली बच्चों के साथ चर्चा की और उनको सफल उद्यमी बनने के लिए सुझाव दिए। गूगल से आए वैभव जैन ने बताया कि जब दिमाग में कोई नया आइडिया आ जाए तो उसपर जरूर काम करो। संकोच करोगे तो आगे नहीं बढ़ सकते। खूब घूमो, लोगों से बात करो और खूब किताबें पढ़ो। सुधांशु पाल ने सोलर इलेक्टि्रक कार के विषय में बताया।
टाटा वन एमजी से आए डॉ. राजीव शर्मा ने कहा कि सफल होने के लिए तीन किताबें जरूर पढ़ें। द कोड ब्रेकर, मिथ ब्रेकर और द स्टीव जॉब्स। जोश टॉक्स से शोभित बांगा ने कहा कि छात्रों को अपना अच्छा पोर्टफोलियो बनाना चाहिए। कम पैसे में बड़ा काम करने के लिए मेहनत और स्मार्ट वर्क की जरूरत है। जनता इंटर कॉलेज कपसाड़ के विद्यार्थियों ने गन्ने की फसल के बारे में प्रश्न किया। ग्राम उन्नति से अनीश जैन ने कहा कि परंपरागत खेती से अलग हटकर काम करने की जरूरत है तभी सफल हो सकते हैं। उन्नति के लिए कोई शोर्टकट नहीं होता है। छोटे प्रोजेक्ट भी बढ़ा मुनाफा दे सकते हैं।
--
स्कूली बच्चों ने राजस्थानी नृत्य से मचाया धमाल
मेरठ। मेरठ महोत्सव में स्कूली बच्चों ने विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक और संगीत के साथ राजस्थानी नृत्य से धमाल मचाया। इन प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। एसएसडी कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट की छात्राओं ने राजस्थानी गीत पर प्रस्तुतियां दीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय छबड़िया के संगीतमय नाटक के माध्यम से युवाओं को प्रेरणा दी। मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों कार्निवल डे पर प्रस्तुति दी। उच्च प्राथमिक विद्यालय कायस्थ गावड़ी ने देशभक्ति गीत पर समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। इस बीच उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के डांडिया नृत्य को देख सभी झूम उठे। द आर्यन स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति में वैदिक संस्कृति का महत्व समझाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय खरखौदा ने रोल प्ले किया। व्यवस्था बनाने में डॉ. रीना गुप्ता, प्रोफेसर डॉ. रेखा रानी, निशा सिंह का सहयोग रहा।

----
फूड कोर्ट में रही बच्चों की भीड़
वहीं, फूड एरिना में विशाल स्टेज बनाया गया। फूड कोर्ट में ही बच्चों की सर्वाधिक भीड़ रही। यहां पहुंचे युवाओं और अन्य लोगों ने भी स्टॉलों पर अलग-अलग उत्पादों और व्यंजनों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed