फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Mad dog bit five people, three-year-old Vansh got 32 stitches

Meerut: पागल कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, तीन साल के वंश को लगे 32 टांके

Mon, 19 Aug 2024 04:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 19 Aug 2024 04:38 PM IST
सार

एक पागल कुत्ते ने एक के बाद एक पांच लोगों को काट लिया। तीन साल के मासूम बच्चे को भी कई जगह काटा, उसे 32 टांके लगाने पड़े। 

विज्ञापन
Meerut: Mad dog bit five people, three-year-old Vansh got 32 stitches
कुत्ते के काटने से घायल हुआ वंश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिटकरी गांव में कुत्ते का आतंक है। दो दिनों में पांच लोगों को काट चुका है। कुत्ते के हमले में तीन साल के बच्चे को 32 टांके लगे। दिल्ली में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया गया। कुत्ते के डर से ग्रामीण अकेले जंगल में जाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

 

Meerut: Mad dog bit five people, three-year-old Vansh got 32 stitches
कुत्ते के काटने से घायल हुआ वंश। - फोटो : अमर उजाला
इंचौली थाना क्षेत्र के फिटकरी गांव में बीते शुक्रवार को आशीष का तीन साल का पुत्र अंश घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच बाहर से आए कुत्ते ने हमला कर दिया। अंश के सिर, चेहरे, बाजू, पेट आदि को काट डाला। एक बुजुर्ग ने उसे बचाने का प्रयास किया तो कुत्ते ने उसे भी कई जगह काट लिया। भीड़ ने उसे बचाया। इस कुत्ते ने कुछ दूरी पर जाकर एक युवक को काट लिया। ग्रामीणों ने कुत्ते को जंगल में खदेड़ा। वहां खेत में काम कर रही एक युवती के कंधे पर कई जगह काट लिया। उसके बाद एक अन्य युवती को भी घायल कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Mad dog bit five people, three-year-old Vansh got 32 stitches
वंश के सिर में आए टांके। - फोटो : अमर उजाला
उधर, घायल अंश को परिजन मवाना लेकर गए। वहां से डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। परिजनों ने दिल्ली में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए। बच्चे के शरीर पर 32 टांके लगाने पड़े। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार को वह कुत्ता फिर से गांव में घुसा और कई लोगों पर हमला करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने उसे फिर से भगा दिया। कुत्ते के डर से ग्रामीण खेतों में जाने से बच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed