फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Low Voltage Causes Health Issues Among Students at St Joseph’s College, Probe Ordered

Meerut: लो वोल्टेज से कॉलेज में मची अफरातफरी, छात्राओं को चक्कर और घबराहट, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Sat, 18 Jul 2026 02:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Jul 2026 02:24 PM IST
सार

मेरठ के सरधना स्थित संत जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में लो वोल्टेज के कारण पंखे धीमे चलने से कई छात्राओं को घबराहट और चक्कर की शिकायत हुई। ऊर्जा निगम ने तकनीकी खराबी दूर कर दी, जबकि उपजिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Low Voltage Causes Health Issues Among Students at St Joseph’s College, Probe Ordered
सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना कस्बे में थाना के पीछे स्थित सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शनिवार को लो वोल्टेज की समस्या के कारण कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच कक्षाओं में पंखे धीमी गति से चलते रहे। इसके चलते छात्राओं को घबराहट और चक्कर आने की शिकायत हुई। सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी। उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पंखे धीमे चलने से छात्राओं को हुई परेशानी
कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. मोनिका शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह बिजली के एक फेस में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके कारण पूरे परिसर में लो वोल्टेज की समस्या हो गई। करीब साढ़े दस बजे तक कक्षाओं में लगे पंखे बेहद धीमी गति से चलते रहे।
विज्ञापन


गर्मी और उमस बढ़ने के कारण कई छात्राओं ने घबराहट और चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद शिक्षकों ने छात्राओं को कक्षाओं से बाहर निकालकर खुले स्थान पर बैठाया और उन्हें पानी उपलब्ध कराया। समय रहते राहत मिलने से कोई गंभीर स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट प्रकरण: कमिश्नरी पहुंचे स्कूल-नर्सिंग होम संचालक, गेट पर रोका, व्यापारियों-महिलाओं का प्रदर्शन

वीडियो प्रसारित होने के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान
घटना के दौरान किसी छात्रा ने इसका वीडियो बनाकर सामाजिक माध्यम पर साझा कर दिया। वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में आया। ऊर्जा निगम की टीम तत्काल कॉलेज पहुंची।

जांच में बिजली के एक फेस में तकनीकी खराबी मिली, जिसे ठीक कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई। इसके बाद कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां दोबारा शुरू हो गईं।

पूरे क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी कस्बे में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज की समस्या पर चिंता जताई। लोगों का कहना है कि कम वोल्टेज के कारण घरों के साथ शिक्षण संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उपजिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। कॉलेज प्रशासन और ऊर्जा निगम से रिपोर्ट मांगी गई है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed