फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Loksabha: Contenders work done, voters will tomorrow decide the fate of candidates

UP: दावेदारों का काम हुआ पूरा, अब मैदान में उतरेंगे वोटर, कल करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

Thu, 25 Apr 2024 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Apr 2024 11:25 AM IST
सार

मेरठ-हापुड़ लोकसभा में पांच विधानसभा के 756 मतदान केंद्रों पर 20 लाख 530 मतदाता कल प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। 26 कंपनी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस व फोर्स लगाई गई है।

विज्ञापन
Meerut Loksabha: Contenders work done, voters will tomorrow decide the fate of candidates
पोलिंग पार्टियों के लिए खड़ी बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार बुधवार शाम पांच बजे थम गया। मेरठ-हापुड़ लोकसभा प्रत्याशी भाजपा से अरुण गोविल, सपा से सुनीता वर्मा, बसपा से देवव्रत त्यागी ने रोड शो निकालकर वोट मांगे। शुक्रवार को इस सीट पर मतदान होना है।  

विज्ञापन


इसके लिए 2042 पोलिंग पार्टियां आज विक्टोरिया पार्क से रवाना होना शुरू हो गईं, जो शाम तक बूथों पर पहुंच जाएंगी। दावेदारों का काम पूरा हो गया है, अब उनकी किस्मत का फैसला वोटरों के हाथ में है। 26 अप्रैल दूसरे चरण में मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और अमरोहा जनपद में मतदान होगा। 

विज्ञापन

बुधवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार बंद हो गया। मेरठ-हापुड़ लोकसभा में पांच विधानसभा किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण, हापुड़ विधानसभा में बने 756 मतदान केंद्र पर 20 लाख 530 मतदाता वोट करेंगे। इसके लिए गुरुवार सुबह से पोलिंग पार्टियां रवाना होनी शुरू होने लगीं। 

प्रचार प्रसार थमने के बाद जिला प्रशासन ने भी निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासन ने कई जगह पर वीडियोग्राफी कराई है, जिससे लेकर सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के समर्थक भी सतर्क है। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया है कि मतदान बूथों का तैयारियां हो चुकी हैं। गुरुवार शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच जाएंगी। रात में ही ईवीएम पहुंचा दी जाएंगी। 
 

मतदान केंद्रों पर आज पहुंच जाएगा पैरामिलिट्री फोर्स
26 कंपनी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस (सीएपीएफ) फोर्स और दस कंपनी पीएसी आज मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी। चार हजार पुलिसकर्मियों की जिले से डयूटी लगाई गई है। आज शाम तक मतदान केंद्रों में फोर्स पहुंच जाएगा। 615 क्रिटिकल बूथों पर पुलिस की डयूटी लगाई जा रही है। नोडल अधिकारी चुनाव सेल राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि रेड कार्ड देने वालों पर खुफिया टीम द्वारा नजर रखी जा रही है। सभी बाहर से आए पुलिसकर्मियों की भी डयूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर प्रत्याशी 
1.    अरुण गोविल, भारतीय जनता पार्टी
2.    देवव्रत कुमार त्यागी, बहुजन समाज पार्टी
3.    सुनीता वर्मा,  समाजवादी पार्टी
4.    अफजाल, सबसे अच्छी पार्टी
5.    आबिद हुसैन, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया
6.    भूपेंद्र, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
7.    लियाकत, मजलूम समाज पार्टी
8.    हिमांशु, जय हिंद नेशनल पार्टी

शराब और बीयर की दुकानें बंद, 26 की शाम को खुलेंगी
लोकसभा चुनाव का प्रचार खत्म होने के बाद ठेके भी बंद कर दिए गए हैं। अंग्रेजी शराब की दुकान और बीयर शॉप बुधवार शाम छह बजे बंद हो गई है। अब 26 अप्रैल की शाम छह बजे मतदान समाप्ति के बाद ठेके खुलेंगे। जिन विधानसभाओं में चुनाव नहीं है, वहां पर ठेके खुले रहेंगे।  बुधवार को ठेके बंद होने से पहले लोग अधिक खरीदारी करते दिखाई दिए। ठेके पर भी बकायदा पोस्टर लगाए गए कि अब 26 अप्रैल की शाम छह बजे ठेके खोले जाएंगे। जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल को मेरठ और बागपत लोकसभा क्षेत्र में चुनाव है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed