हॉट सीट: पर्दे के राम अरुण गोविल 10 हजार वोटों से जीते, बोले- जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा
मेरठ लोकसभा सीट पर पर्दे के राम अरुण गोविल का जलवा रहा। चुनाव परिणाम के अनुसार अरुण गोविल ने 10 हजार वोटों से सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा को हराकर जीत हासिल की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल तकरीबन 10 हजार वोटों से जीत गए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। वहीं तगड़ी टक्कर देने के बावजूद सीट नहीं निकाल पाने के बाद सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के पति योगेश वर्मा मायूस होकर मतदान केंद्र से लाैट गए।
मेरठ लोकसभा सीट से चुनाव जीते भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा कि मैं मतदाताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पूरी क्षमता से उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
कहा कि चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हुई और न ही मतगणना के दौरान कोई गड़बड़ी हुई। लगातार वह ओर उनके समर्थक निगरानी कर रहे थे। पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि कुछ लोग अपने को बड़ा नेता मानते है, ऐसा नहीं होना चाहिए, अंतर कलह नहीं होनी चाहिए। नाम पूछने के सवाल पर कहा कि सभी को पता है और प्रेस काफ्रेंस करके सभी को बता भी दिया जायेगा, लेकिन नाम बताकर उस व्यक्ति को बड़ा नेता नहीं बनाना है।