{"_id":"5c0126a2bdec22417e300740","slug":"meerut-liu-s-team-take-of-fingerprints-of-rohingya-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश में मेरठ पहुंची एलआईयू टीम, 4 लोगों के लिए फिंगर प्रिंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश में मेरठ पहुंची एलआईयू टीम, 4 लोगों के लिए फिंगर प्रिंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 30 Nov 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
फिंगर प्रिंट लेते एलआईयू टीम के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश में एलआईयू की टीम शुक्रवार को मेरठ पहुंची। इस दौरान टीम ने महिला समेत चार मुस्लिम लोगों के फिंगर प्रिंट लिए। बताया गया कि यहां पिछले कई सालों से इन लोगों के फिंगर प्रिंट लेकर जांच की जाती है।
विज्ञापन
बता दें कि क्षेत्रीय दरोगा रामबीर शर्मा के नेतृत्व में एलआईयू की टीम ने शुक्रवार को खरखौदा के अल्लीपुर जिजमाना गांव में कुछ मुस्लिम लोगों के फिंगर प्रिंट लेकर जांच की। हालांकि जांच करने के बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यहां पहले मीट फैक्ट्रियां थी, जिन फैक्ट्रियों में ये सभी लोग काम करते थे। पहले यहां 45 रोहिंग्या मुसलमान रहते थे। लेकिन अब यहां सिर्फ 17 रोहिंग्या मुसलमान बचे हैं जिनमें से सिर्फ चार लोग ही आज यहां मिले।
विज्ञापन
वहीं टीम ने बताया कि फिंगर प्रिंट लेने के दौरान यहां सिर्फ चार रोहिंग्या मुसलमान ही मिले हैं। टीम के सदस्यों का कहना है कि इनका कोई स्थिर ठिकाना नहीं होता है ये कभी कहीं तो कभी कहीं रहते हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/