फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Leopard Spotted with Cub in Fields, Footprints Found, Panic Grips Jani Village

मेरठ: जानी में खेतों में शावक के साथ दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों के उड़े होश, पंजों के निशान मिलने से दहशत

Mon, 24 Aug 2026 03:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Aug 2026 03:34 PM IST
सार

मेरठ के जानी क्षेत्र के अमानुल्लापुर गांव में ग्रामीणों ने खेत में तेंदुए को उसके शावक के साथ घूमते देखा। वन विभाग को पंजों के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

विस्तार

पंजों के निशान से हुई मौजूदगी की पुष्टि
तेंदुआ दिखने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अमानुल्लापुर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के साथ उन खेतों में सघन तलाशी अभियान चलाया, जहां तेंदुआ दिखाई दिया था। तलाशी के दौरान कई खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान मिले। वन विभाग ने प्रत्यक्षदर्शियों से तेंदुए की दिशा और उसकी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई।

किसानों ने खेत जाना किया बंद
तेंदुए और उसके शावक की मौजूदगी की खबर से ग्रामीणों में भारी दहशत है। ग्रामीण हुकम सिंह ने बताया कि घटना के बाद किसान और मजदूर खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। इससे फसलों की सिंचाई और देखभाल का काम प्रभावित हो गया है।

पिंजरा लगाने की मांग, ग्रामीणों को सावधानी की सलाह
ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से केवल सर्च अभियान तक सीमित न रहने की मांग की है। उन्होंने खेतों के आसपास पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की, ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने और समूह में लाठी-डंडे लेकर जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed